1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. bjp-announces-names-of-8-candidates-for-up-rajya-sabha-elections-hardeep-singh-puri-dropped

राज्यसभा चुनाव : यूपी में भाजपा ने उतारे 8 उम्मीदवार, क्या मंत्रिमंडल से होगी हरदीप पूरी की विदाई?

hardeep singh puri
Rajya Sabha Election 2026 : भाजपा ने उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को 8 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। पार्टी ने मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हरदीप सिंह पूरी और बीएल वर्मा को टिकट नहीं दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों की मंत्रिमंडल से विदाई लगभग तय है। ALSO READ: Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव
 
राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ द्वारा जारी सूची के अनुसार, पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल और विद्यासागर सोनकर को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। गोपीकृष्‍णा पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को भी भाजपा ने टिकट दिया है।
 
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में 2 ब्राह्मण, 1 राजपूत, 3 ओबीसी के साथ ही 2 महिलाओं को टिकट दिया है।
गौरतलब है कि भाजपा ने रविवार को पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट दिया है। टिकट मिलने के 1 दिन बाद कोयल भाजपा में शामिल हो गई। उत्तराखंड से दिनेश आर्य को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इन दोनों सीटों पर भी 16 अक्टूबर को ही चुनाव होना है। ALSO READ: रुक्मिणी मल्लिक ने ज्वाइन की BJP, आज ही दाखिल करेंगी राज्यसभा का नामांकन
अगला लेख
योगी सरकार ने बदली यूपी की जर्जर जल संरचनाओं की तस्वीर