सम्बंधित जानकारी
- हिंदू कैदी के प्यार में पड़ी मुस्लिम जेलर, उम्रकैद की सजा के बाद की शादी, हिंदू संगठन ने किया कन्यादान
- अग्निमित्रा पॉल को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, जानिए कौन है बंगाल भाजपा की यह कद्दावर नेता
- कैसे करुणानिधि के साथ नजर आ रहे इस लड़के ने DMK को कर दिया तबाह, क्यों वायरल है विजय थलापति की ये तस्वीर?
- भाजपा के उभार के दौर में क्यों कम हुए मुस्लिम विधायक? क्या कहते हैं देशभर की विधानसभाओं के आंकड़े
- बंगाल में भाजपा की जीत से बढ़ेगा सीमा पर तनाव? बांग्लादेशी विदेश मंत्री की भारत को दो टूक चेतावनी
बिहार में नई टीम सम्राट तैयार: नीतीश के बेटे निशांत और श्रेयसी सिंह समेत 32 बने मंत्री
Samrat Chaudhary Cabinet Expansion : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार किया गया। राज्यपाल ने पटना के गांधी मैदान में एक भव्य समारोह में 32 मंत्रियों को शपथ दिलाई। सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव के साथ मंत्रिमंडल में अब कुल 35 मंत्री हैं। एक सीट खाली रखी गई है।
समारोह में भाजपा के 15 और जदयू के 13 विधायकों के साथ ही लोजपा के 2, हम और रालोसपा के एक एक विधायकों ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। निशांत ने मंत्री पद की शपथ लेने से पहले पिता नीतीश के पैर छुएं।
सम्राट की टीम में 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे मंत्री बने जबकि 2 पूर्व केंद्रीय मंत्रियों दिग्विजय सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के बच्चों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन और जगन्नाथ मिश्रा के बेटे नीतीश मिश्रा को भी मंत्री बनाया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली।
#LIVE : बिहार की धरती पटना से विकास, विश्वास और सुशासन के नए अध्याय का शुभारंभ…
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 7, 2026
देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित मंत्रिमंडल विस्तार समारोह!#NDA4Bihar https://t.co/uuMQR7iSn1
यह दिग्गज बने मंत्री
निशांत कुमार, लेसी सिंह, दिलीप जायसवाल, विजय कुमार सिन्हा, श्रवण कुमार, रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, अशोक चौधरी, संजय सिंह टाइगर, रमा निषाद, मदन सहनी, संतोष सुमन, दामोदर रावत, रत्नेश सदा, शीला मंडल, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, जमा खान, बुलो मंडल, श्वेता गुप्ता, दीपक प्रकाश, मिथिलेश तिवारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन, नंद किशोर राम, प्रमोद कुमार और रामचंद्र प्रसाद बने मंत्री।
समारोह में ये दिग्गज शामिल
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल थे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाह समेत बिहार की राजनीति से जुड़े कई दिग्गज भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
edited by : Nrapendra Gupta
