गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. bharat bandh today on protest against caa and nrc
Written By
Last Updated : बुधवार, 29 जनवरी 2020 (09:01 IST)

CAA और NRC के विरोध में भारत बंद का ऐलान, अलर्ट पर पुलिस

CAA और NRC के विरोध में भारत बंद का ऐलान, अलर्ट पर पुलिस - bharat bandh today on protest against caa and nrc
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोध में आज भारत बंद (Bharat Bandh) का आह्वान किया है। बंद के आव्हान को लेकर मध्यप्रदेश के इंदौर में भी चाक-चौबंद सुरक्षा की गई है।

बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एनआरसी और सीएए के खिलाफ मुंबई में कांजुरमार्ग स्टेशन में एक रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करते हुए ट्रेनें रोकने की कोशिश की।

भारत बंद को किसी राजनीतिक पार्टी के समर्थन की खबर नहीं आई है। कुछ संगठन और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संदेश आज भारत बंद का ऐलान कर रहे हैं।
 
बहुजन क्रांति मोर्चा के इस भारत बंद को एनआरसी-सीएए का विरोध करने वाले अन्य संगठनों का भी सहयोग मिल सकता है।
 
बंद के इस ऐलान के बाद राज्यों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई राज्यों में पुलिस अलर्ट पर है।  CAA, NRC और EVM के विरोध में भारत बंद बुलाया गया है।
 
बहुजन क्रांति मोर्चा के भारत बंद को देखते हुए राज्यों ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। राज्यों ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
 
इस पोस्टर में लिखा है कि 29 जनवरी 2020 को भारत बंद के लिए चरणबद्ध रूप से राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा। (Photo courtesy: Twitter)
ये भी पढ़ें
औवेसी का अनुराग ठाकुर को चैलेंज, मुझे गोली मारकर दिखाएं, आने को हूं तैयार