गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. bcci president sourav ganguly admitted again in kolkata hospital
Written By
Last Modified: बुधवार, 27 जनवरी 2021 (15:16 IST)

सौरव गांगुली की तबीयत खराब, फिर अस्पताल में भर्ती

सौरव गांगुली की तबीयत खराब, फिर अस्पताल में भर्ती - bcci president sourav ganguly admitted again in kolkata hospital
कोलकाता। बीसीसीआई प्रमुख और पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत बुधवार को फिर खराब हो गई। उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। 
 
उल्लेखनीय है कि 2 जनवरी को सौरव गांगुली को सीने में दर्द के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। 
 
गांगुली ने कसरत के दौरान सीने में तकलीफ की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। एंजियोप्लास्टी के बाद 7 जनवरी को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।
ये भी पढ़ें
Live Updates : हिंसा पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, राकेश टिकैत - दर्शन पाल समेत 27 किसान नेताओं पर प्रकरण