शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Bad news, 2 indians on shop is suffering from corona virus
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (20:12 IST)

बुरी खबर... जहाज पर सवार 2 भारतीयों को कोरोना वायरस

बुरी खबर... जहाज पर सवार 2 भारतीयों को कोरोना वायरस - Bad news, 2 indians on shop is suffering from corona virus
नई दिल्ली। जापान के योकोहामा में एक समुद्री जहाज पर सवार दो भारतीय कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। भारतीय विदेश मंत्री ने भी इसकी पुष्टि की है। 
 
जानकारी के मुताबिक योकोहामा में डायमंड प्रिंसेज जहाज पर सवार दो भारतीय कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। इस जहाज पर सवार कुल 54 लोग कोरोना वायरस का शिकार हैं। इन सभी को अलग रखा गया है। 
 
विदेश मंत्री जयशंकर ने भी 2 भारतीयों के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि करते हुए कहा कि हम जापान सरकार के संपर्क में हैं।

जापान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को इस आशय की जानकारी सरकार को दी है, जिसकी विदेश मंत्रालय ने आज पुष्टि की है। क्रूज पर 3711 लोग सवार हैं, इनमें 1387 भारतीय हैं। जिन दो भारतीयों को कोरोना वायरस है, वे चालक दल के सदस्य हैं।