शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Baba Ramdev supports Modi on demonetisation
Written By
Last Modified: कोलकाता , रविवार, 22 जनवरी 2017 (08:05 IST)

रामदेव बोले, मोदी की आलोचना से कुछ नहीं मिलेगा

रामदेव बोले, मोदी की आलोचना से कुछ नहीं मिलेगा | Baba Ramdev supports Modi on demonetisation
कोलकाता। योग गुरु बाबा रामेदव ने सीमा पार लक्षित हमला करने के फैसले और नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि देश को मोदी या किसी भी नेता की आलोचना कर कुछ नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री देश को आगे ले जाने के लिए सही काम कर रहे हैं।
 
उन्होंने ‘द टेलीग्राफ’ अखबार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वाद विवाद कार्यक्रम में भाग लेते हुए यह बात कही। उन्होंने वहां ‘लक्षित हमला सभी रोगों के लिए रामबाण दवा’ के पक्ष में बोला।
 
रामदेव ने कहा कि देश को मोदी या किसी भी नेता की आलोचना कर कुछ नहीं मिलेगा बल्कि हर किसी को अपने खुद के क्षेत्र पर ध्यान देना चाहिए और अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहिए। (भाषा)