शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Baba Ramdev says to quit Chinese Products
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 4 मई 2017 (15:28 IST)

रामदेव बोले, चीनी उत्पादों का करो बहिष्कार

रामदेव बोले, चीनी उत्पादों का करो बहिष्कार - Baba Ramdev says to quit Chinese Products
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव ने चीन पर भारत का मित्र राष्ट्र नहीं होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि लोगों को चीनी उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए।
 
बाबा रामदेव ने यहां सालाना संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन भारत के शत्रु देशों को आतंकवाद फैलाने के लिए धन उपलब्ध कराता है और स्वभाव से भी वह भारत का मित्र राष्ट्र नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी उन्होंने चीनी उत्पादों के बहिष्कार की बात कहीं थी तो उस समय कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था।
 
उन्होंने कहा कि कृषि, उद्योग, खिलौने और दैनिक जरूरतों की वस्तुओं के बाजार पर चीनी कंपनियों का कब्जा हो गया है और यह सीमा कई मामलों में 75 प्रतिशत तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि लोगों की सच्ची देशभक्ति यहीं होगी कि लोग चीनी उत्पादों का बहिष्कार करें। (वार्ता)