बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Baba Ramdev on allopathy
Written By
Last Modified: बुधवार, 7 जुलाई 2021 (08:15 IST)

रामदेव का एलोपैथी पर डॉक्टरों पर तंज, ड्रग माफिया से जुड़े होने का आरोप

रामदेव का एलोपैथी पर डॉक्टरों पर तंज, ड्रग माफिया से जुड़े होने का आरोप - Baba Ramdev on allopathy
योगगुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर डॉक्टरों पर तंज कसते हुए एलोपैथी पर ड्रग माफिया से जुड़े होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में हर बीमारी का इलाज है।
 
बाबा रामदेव ने एलोपैथी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ड्रग माफिया इससे जुड़े हैं। रिसर्च पेपर तक में ड्रग माफियाओं का रोल है। वह रिसर्च को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं।
 
रामदेव ने कोरोना की तीसरी लहर से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि योग करने से इम्युनिटी बढ़ी रहेगी। उन्होंने गिलोय और नीम के बारे में चल रही खबरों को अफवाह और आयुर्वेद को बदनाम करने वाली बताया। बाबा ने कहा ‍कि आयुर्वेद और योग में कई गंभीर रोगों का उपचार करने की क्षमता है।
ये भी पढ़ें
सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, हिजबुल का टॉप कमांडर मुठभेड़ में ढेर