शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Aurobindo Ashram Puducherry, Narendra Modi, Suicide threat
Written By
Last Modified: रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (00:05 IST)

प्रधानमंत्री मोदी के आश्रम आने पर महिला ने दी आत्महत्या की धमकी

प्रधानमंत्री मोदी के आश्रम आने पर महिला ने दी आत्महत्या की धमकी - Aurobindo Ashram Puducherry, Narendra Modi, Suicide threat
पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी के अरबिंदो आश्रम में वर्षों पहले रहने वाली एक महिला ने कहा है कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल इस आश्रम का दौरा करने आते हैं तो वह आत्महत्या कर लेंगी। यह बिहार की रहने वाली है। उसका कहना है कि वह और उसके परिजन अरबिंदो आश्रम में काफी पहले से रह रहे थे।


वर्ष 2002 में इस महिला और उसकी चार बहनों ने मद्रास उच्च न्यायालय में आश्रम के कुछ अधिकारियों द्वारा कथित रूप से यौन शोषण किए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद न्यायालय ने इन बहनों को आश्रम खाली करने का आदेश दिया और चूंकि इस परिवार ने इन आदेशों का पालन नहीं किया तो उन्हें पुलिस की मदद से वहां से जबरन निकाल दिया गया।

इसके बाद इस परिवार ने 18 दिसंबर 2014 को आत्महत्या करने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी थी। इस हादसे में दो बहनों और उनकी माता की मौत हाे गई थी जबकि तीन बहनों को मछुआरों ने बचा लिया था। इसके बाद से ये सभी एक किराए के मकान में रह रहे हैं।

महिला का कहना है कि उसने आश्रम के अधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई है लेकिन इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उसका कहना है कि उच्च न्यायालय के दिशानिर्देशानुसार उन्हें आश्रम की तरफ से भोजन और रहने की सुविधा भी नहीं दी गई है।

इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए उसका कहना है कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल इस आश्रम का दौरा करने आते हैं तो वह आत्महत्या कर लेगी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछे ये तीखे सवाल...