शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. assembly Election Result 2022 Live updates
Written By
Last Updated : गुरुवार, 8 दिसंबर 2022 (22:01 IST)

Assembly Election Result 2022 Live updates: गुजरात में भाजपा की महाविजय, हिमाचल में कांग्रेस का राज

Assembly Election Result 2022 Live updates: गुजरात में भाजपा की महाविजय, हिमाचल में कांग्रेस का राज - assembly Election Result 2022 Live updates
Assembly Election Results 2022 Live updates : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्मे के दम पर भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 7वीं बार जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी।

हिमाचल प्रदेश में करीबी लड़ाई के बाद कांग्रेस से हार गई और पर्वतीय राज्य ने लगभग चार दशकों से चली आ रही उस परंपरा को बरकरार रखा, जिसमें वह भाजपा और कांग्रेस को बारी-बारी से सत्ता सुख प्रदान करता रहा है। चुनाव से जुड़े मुख्य बिंदु-

-गुजरात में भाजपा 154, कांग्रेस 19 और आप 06 और अन्य 3 सीटों पर आगे।
-हिमाचल प्रदेश में भाजपा 27 और कांग्रेस 38 और अन्य 3 सीटों पर आगे।

-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल का ऐलान, गुजरात में 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा और भूपेंद्र भाई पटेल ही मुख्यमंत्री बनेंगे।
-सपा के गढ़ माने जाने वाले रामपुर में भाजपा के आकाश सक्सेना जीते।
-गांधीधाम से कांग्रेस के प्रत्याशी भरत सिंह सोलंकी ने मतगणना केन्द्र पर ही आत्महत्या का प्रयास किया। -सोलंकी ने मतगणना केन्द्र पर गले में फंदा फांदकर खुदकुशी कोशिश की। 
-आप के मुख्‍यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी और प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया चुनाव हारे।
-मंडी सदर सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे एवं भाजपा उम्मीदवार अनिल शर्मा की जीत।
-मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत।
-गुजरात ने ‘रेवड़ी’, तुष्टीकरण और खोखले वादों की राजनीति को खारिज कर भाजपा को अभूतपू्र्व जनादेश दिया है : केंद्रीय मंत्री अमित शाह।
-गुजरात की घाटलोडिया सीट पर गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेन्द्र पटेल 50 हजार से भी ज्यादा वोटों से जीते।
-गुजरात भाजपा के महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने कहा कि राज्य में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास योजनाओं की जीत। 
 
-हिमाचल के चुनाव में कांग्रेस को अच्छी बढ़त। 
-खरीद-फरोख्तकी आशंका के चलते कांग्रेस नेता हुड्‍डा, राजीव शुक्ला और भूपेश बघेल हिमाचल पहुंच रहे हैं। 
-हिमाचल प्रदेश के रुझानों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह आगे चल रहे हैं।
-राज्य की डलहौजी सीट पर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी भाजपा उम्मीदवार धविंदर सिंह से 7 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं। आशा कुमारी राज्य में मुख्‍यमंत्री पद की दावेदार भी मानी जा रही थीं। 
 
उपचुनाव परिणाम-
मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा की डिंपल यादव सवा लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। 
यूपी खतौली सीट पर रालोद के मदन भैया भाजपा की राजकुमारी सैनी से आगे चल रहे हैं। 
रामपुर सीट पर सपा उम्मीदवार आसिम बढ़त बनाए हुए हैं। 
कुढ़नी सीट पर जदयू को मनोज कुशवाहा आगे चल रहे हैं। 
राजस्थान की सरदार शहर सीट पर कांग्रेस के ‍अनिल शर्मा आगे।
भानुप्रतानपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे। 

-गुजरात में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 11 दिसंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में होगा।
-घाटलोडिया सीट पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की प्रचंड जीत।
-जमालपुर खड़िया सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार इमरान खेड़ावाला विजयी। 
-मजूरा सीट पर गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी बढ़त बनाए हुए हैं। 
-हिमाचल प्रदेश में मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव जीते। 
 
उपचुनाव परिणाम
-मैनपुरी में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव को निर्णायक बढ़त। 
-यूपी के खतौली में राष्ट्रीय लोकदल के मदन भैया आगे चल रहे हैं। 
-रामपुर में सपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। कुछ समय के लिए इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार सक्सेना आगे निकल गए थे। 
-छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और राजस्थान की सरदार शहर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 
-बिहार की कुढ़नी सीट पर जदयू उम्मीदवार ने बढ़त बना ली है। इससे पहले भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहा था। 
-ओड़िशा की सीट पर सत्तारूढ़ बीजद का उम्मीदवार आगे चल रहा है। 

-हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने एक बार फिर बढ़त बनाई। 37 सीटों पर आगे, बहुमत के लिए 35 सीटों की जरूरत। अगर यह आंकड़ा आखिरी तक रहता है तो राज्य में कांग्रेस की सरकार बन सकती है।
-हिमाचल प्रदेश के आंकड़ों में लगातार जारी उतार-चढ़ाव के बीच राज्य में सत्ता के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है। दोनों ही दलों ने अपने-अपने नेताओं को एक्टिव कर दिया है। 
-चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। 
 
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम 6 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 
-गुजरात में भाजपा की निर्णायक बढ़त के बाद गुजरात में जश्न शुरू। गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। 
-गुजरात की जामकर नगर उत्तर सीट पर देखने को मिला रोचक मुकाबला। रवीन्द्र जड़ेजा की पत्नी और भाजपा उम्मीदवार रीवाबा जडेजा एक समय तीसरे स्थान पर पहुंच गई थीं, लेकिन बाद उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी के खिलाफ बढ़त बना ली। 
 
 
-गुजरात सरकार के गृहमंत्री हर्ष संघवी 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।  
-सूरत की कतारगाम सीट पर आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया पीछे चल रहे हैं।
-गांधीनगर दक्षिण सीट पर अल्पेश ठाकोर 1000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
-चुनाव आयोग के मुताबिक कांग्रेस को 53.4 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 26.6 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं, आप को 13.5 फीसदी वोट मिले हैं। 
-हिमाचल प्रदेश में भाजपा ‍निर्दलीयों के संपर्क में। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े सरकार बनने तक शिमला में ही रहेंगे। 
 
उपचुनाव परिणाम-
-मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 
-यूपी की रामपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के सक्सेना आगे चल रहे हैं, जबकि एक अन्य सीट पर राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी आगे चल रहा है। 
-छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहा है। 
-राजस्थान की सरदार शहर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहा है। 
-बिहार की कुढ़नी सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहा है। 

-गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने हार मानी। कहा- रुझान हमारे खिलाफ हैं। हम जनता का फैसला स्वीकार करेंगे। 
-2017 के मुकाबले भाजपा करीब 50 सीटों से आगे है।
-दूसरी ओर कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। कांग्रेस 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं। 
-हार्दिक पटेल वीरमगाम सीट पर आगे हो गए हैं। वे 2000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-भाजपा के अल्पेश ठाकोर भी बढ़त बनाए हुए हैं। 
-भाजपा महासचिव विनोद तावड़े शिमला पहुंचे। नई सरकार के गठन तक वहीं रहेंगे। 
-मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 
 

-चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक भाजपा 98, कांग्रेस 17, आप 10 और अन्य 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
-चुनाव के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भाजपा 31, कांग्रेस 23 और अन्य उम्मीदवार 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। -गुजरात में मुख्‍यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, भाजपा नेता अल्पेश ठाकोर और कांग्रेस उम्मीदवार जिग्नेश मेवाणी अपने-अपने क्षेत्र में बढ़त बनाए हुए हैं। 
-मैनपुरी में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव 25 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। 

-वीरमगाम में हार्दिक पटेल पीछे चल रहे हैं। आप के अमर सिंह ठाकोर आगे चल रहे हैं। 
-गांधीनगर दक्षिण सीट से अल्पेश ठाकोर आगे चल रहे हैं। 
-गरियाधर और डोडियापाररा सीट पर आप उम्मीदवार आगे।
-पोरबंदर से कांग्रेस के दिग्गज नेता अर्जुन मोढवाड़िया पीछे चल रहे हैं। 
-गुजरात में रुझानों में भाजपा की सरकार।
-हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला।
-आप के सीएम उम्मीदवार ईशुदान गढ़वी पीछे।
-गोधरा से भाजपा के सीके राउलजी आगे।
-मैनपुरी उपचुनाव में सपा की डिंपल यादव आगे।
-गुजरात और हिमाचल चुनाव के लिए मतगणना शुरू।
-सबसे पहले पोस्टर बैलेट की गिनती।
-गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पहला रुझान भाजपा के पक्ष में।
-कुछ ही देर में शुरू होगी गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना।
-उत्तरप्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही 5 राज्यों की 6 सीटों के विधानसभा उपचुनावों के आएंगे नतीजे।
-  चुनाव आयोग ने बयान जारी कर कहा- सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जाएगी।
- मतगणना स्थलों के आसपास शांति व्यवस्था बनाने करने के लिए निषेधाज्ञा लागू की गई है।
- हिमाचल प्रदेश में 59 जगहों पर 68 केंद्र बनाए गए हैं।
- चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए 37 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 
 - गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।
-गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए होगी मतगणना।
-गुजरात में वर्तमान में भाजपा की सरकार है। पिछले चुनाव में भाजपा ने 99 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस 77 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रही थी। 
-इस बार आप की मौजूदगी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया है। 
-एग्जिट पोल में भाजपा की स्थिति मजबूत बताई जा रही है। 
-हिमाचल प्रदेश में 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए होगी मतगणना।
-हिमाचल प्रदेश में इस समय भाजपा की सरकार है। 
-एग्जिट पोल में कांटे का मुकाबला बताया जा रहा है। 
-यहां दोनों ही प्रमुख दलों को अपनी-अपनी जीत का भरोसा है।