बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. assam flood : 14 dies, more then 7 lakhs affected
Written By
Last Modified: शनिवार, 21 मई 2022 (07:47 IST)

असम के 29 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 14 की मौत, 7 लाख से ज्यादा प्रभावित

असम के 29 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 14 की मौत, 7 लाख से ज्यादा प्रभावित - assam flood : 14 dies, more then 7 lakhs affected
गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी रही क्योंकि बाढ़ का पानी नए इलाकों में घुस गया है जिससे कुल 29 जिले प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण अब तक कुल 7,11,905 लोग प्रभावित हुए हैं।
 
राज्य सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बाढ़ के कारण चार और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी, जिसमें से पांच लोगों की मौत भूस्खलन के कारण हुई है।
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, गुरुवार को बाढ़ प्रभावित आबादी की संख्या 7,17,500 थी और इसके कारण कुल 27 जिले प्रभावित थे। कुल 343 राहत शिविरों में 86,772 लोगों ने शरण ली हुई है, जबकि 411 अन्य राहत वितरण केंद्र भी संचालित हैं।
 
एएसडीएमए ने बुलेटिन में कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और स्वयंसेवकों की मदद से कुल 21,884 फंसे हुए लोगों को निकाला जा चुका है।
 
ये भी पढ़ें
फिर महंगी हुई CNG, 6 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम, जानिए क्या हैं नए रेट