मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Assam flood
Written By
Last Modified: मंगलवार, 30 जून 2020 (07:28 IST)

असम के 25 जिले बाढ़ की चपेट में, अब तक 22 की मौत

असम के 25 जिले बाढ़ की चपेट में, अब तक 22 की मौत - Assam flood
गुवाहाटी। असम में बाढ़ का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राज्य के 33 में से 25 जिले बाढ़ की चपेट में है तथा बाढ़ के कारण 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित है और अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार डिब्रूगढ़ में 2 तथा बारपेटा एवं ग्वालपारा जिलों में 1-1 व्यक्ति की जान चली गई।
 
धेमाजी, लखीमपुर, उदालगिरि, चिरांग, दर्रांग, नालबारी, बारपेटा, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमारा, ग्वालपारा, कामरूप, कामरूप (मेट्रो), मोरीगांव, होजाई, नगांव, गोलाघाट, जोरहट, मजूली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और पश्चिमी कर्बी आंगलोंग जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
 
बाढ़ की सबसे अधिक मार बारपेटा पर पड़ी है जहां तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। दक्षिण सालमारा में 1.95 लाख, नालबारी में 1.17 लाख तथा मोरीगांव एंव धेमाजी जिले में एक एक लाख लोग बाढ़ से बेहाल हैं।
 
ब्रह्मपुत्र नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उसकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं। (भाषा).
चित्र सौजन्य : एनडीआरएफ/ट्विटर 
ये भी पढ़ें
विशाखापट्टनम में फिर गैस लीक, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 4 घायल