सोमवार, 20 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma targets Pawan Khera
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 (18:39 IST)

पुलिस को नहीं मिले पवन खेड़ा, आरोपों पर भड़के CM हिमंत, बोले- पाताल से ढूंढ़ निकालेंगे...

Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma targets Pawan Khera
Himanta Biswa Sarma on Pawan Khera : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस के बीच टकराव तेज होता जा रहा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पर आज असम पुलिस की तलाशी के बाद सियासी घमासान मच गया है। हालांकि तलाशी के दौरान खेड़ा अपने घर में नहीं मिले। सरमा ने अपनी पत्नी पर लगाए गए आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि पुलिस उन्हें पाताल से भी खोज निकालेगी। कांग्रेस ने इसे बदले की कार्रवाई बताया है, जबकि असम सरकार इसे कानूनी कार्रवाई बता रही है।
 

मुख्यमंत्री हिमंत ने पवन खेड़ा को दी यह चेतावनी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस के बीच टकराव तेज होता जा रहा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पर आज असम पुलिस की तलाशी के बाद सियासी घमासान मच गया है। हालांकि तलाशी के दौरान खेड़ा अपने घर में नहीं मिले। सरमा ने अपनी पत्नी पर लगाए गए आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने साफ-साफ कहा कि पुलिस उन्हें पाताल से भी खोज निकालेगी।

राहुल गांधी पर भी लगाया यह आरोप 

कांग्रेस ने इसे बदले की कार्रवाई बताया है, जबकि असम सरकार इसे कानूनी कार्रवाई बता रही है। इस बयान से साफ है कि असम सरकार इस मामले में कोई ढील देने के मूड में नहीं है। मुख्यमंत्री सरमा ने केवल पवन खेड़ा पर ही निशाना नहीं साधा, बल्कि सीधे तौर पर राहुल गांधी को भी इस मामले में घसीटा है। उन्होंने दावा किया है कि इस पूरे मामले की जांच का दायरा बढ़ेगा और आने वाले समय में राहुल गांधी से भी इस संबंध में कड़ी पूछताछ की जा सकती है।

मुख्यमंत्री हिमंत ने पाकिस्‍तान पर भी साधा निशाना

हिमंत ने कहा कि कोई भी आरोप लगाने से पहले उन्हें विदेश मंत्री से पूछना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मुझे शक है कि राहुल गांधी ने ही उन्हें ये दस्तावेज दिए हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि कांग्रेस ने एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह की झूठी जानकारी के आधार पर उनकी पत्नी के कई पासपोर्ट होने और दुबई में संपत्तियां होने का आरोप गढ़ा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान असम चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।  

जानिए क्या है विवाद की जड़? 

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री सरमा की पत्नी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां के खिलाफ कुछ दस्तावेज भी पेश किए। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास तीन देशों के पासपोर्ट हैं।
 
इसी मुद्दे पर रिनिकी सरमा ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद असम पुलिस मंगलवार को पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पहुंची। सरमा ने कहा कि पवन खेड़ा ने जो कागज पेश किए हैं, वे केवल राजनीति से प्रेरित हैं और इसके पीछे की असली पटकथा राहुल गांधी ने लिखी है।

मामले पर क्‍या बोले कांग्रेस नेता?

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, मेरे साथी पवन खेड़ा को जनहित में बुनियादी सवाल पूछने के कारण गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के पूरे तंत्र को तैनात करना यह साबित करता है कि असम के मुख्यमंत्री विचलित, हताश और घबराए हुए हैं।
 
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस केस में जो होगा, उसे देखेंगे। कोई डरता नहीं है। हमने ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई के तंग करने के तरीके देखे हैं। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि कोई भी प्रवक्ता यदि कुछ कहता है तो वह अपने मन से कुछ नहीं बोलता बल्कि पार्टी की ओर से बोलता है। अगर किसी प्रवक्ता के खिलाफ एफआईआर होती है तो यह गैरकानूनी है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
UP में PPP मॉडल पर अब 49 बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प