1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. asaduddin owaisi opposes women reservation delimitation bill sahir ludhianvi couplet
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 (16:13 IST)

'शहंशाह ने गरीबों की मोहब्बत का उड़ाया मजाक', ओवैसी ने इस तरह किया महिला आरक्षण बिल का विरोध

owaisi in loksabha
Owaisi in Loksabha on Women Reservation Bill : लोकसभा में बिल पेश किए जाने से पहले चर्चा के दौरान हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने साहिर लुधियानवी का एक शेर पढ़ते हुए बिल का विरोध किया। ALSO READ: महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी बोले, नीयत में खोट नारी शक्ति माफ नहीं करेगी

उन्होंने कहा कि शहंशाहों का गरीबों से ताल्लुक ही नहीं, एक शहंशाह ने दौलत का सहारा लेकर हम गरीबों की मोहब्बत का उड़ाया मजाक।
 
ओवैसी ने परिसीमन बिल पर तीखा विरोध करते हुए कहा कि उत्तर बनेंगे शासक, दक्षिण रहेगा शासित! उन्होंने कहा कि ये विधेयक देश के संघीय ढांचे को बर्बाद कर देंगे। मैं सख्ती से इन विधेयकों को प्रस्तावित किए जाने का विरोध करता हूं। ALSO READ: 'जाति जनगणना शुरू हो चुकी है': संसद में अमित शाह ने अखिलेश यादव को दिया करारा जवाब, मुस्लिम कोटे पर घेरा
ओवैसी लगातार महिला आरक्षण के भीतर OBC और मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग कोटे की मांग करते रहे हैं, जिसकी कमी को लेकर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया है।

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल, परिसीमन विधेयक 2026 और केंद्रशासित प्रदेश कानून संशोधन बिल पेश किए हैं। शुक्रवार शाम 4 बजे तक चर्चा के बाद सदन मतदान होना है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
भाजपा सरकार आएगी तो बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाएंगे गुंडे, माफिया व मौलाना : योगी आदित्यनाथ