सम्बंधित जानकारी
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: चंपत राय और कृष्ण मोहन से 3 घंटे पूछताछ
- कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?
- चढ़ावा चोरी के आरोपियों को झटका, अयोध्या का कोई वकील नहीं करेगा पैरवी
- अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन
- Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पर ओवैसी का बड़ा बयान: 'अगर ट्रस्ट में मुस्लिम होता तो बुलडोजर चलता, एनकाउंटर कर देते'
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिजनौर जिले के नजीबाबाद में एक जनसभा में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर ट्रस्ट में कोई मुस्लिम होता तो उसके घर बुलडोजर चला देते और उसका एनकाउंटर कर देते। ALSO READ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: चंपत राय और कृष्ण मोहन से 3 घंटे पूछताछ
ओवैसी ने कहा कि मुझे याद है सुप्रीम कोर्ट ने अपने जजमेंट में कहा था कि 6 दिसंबर 1992 को जो हुए वो कानून का खुला उल्लंघन था। मुझसे पूछा गया कि राम मंदिर चंदा चोरी पर आप क्या कहेंगे। अगर ट्रस्ट में कोई मुस्लिम होता तो और बाद जैसे ये घोटाला सामने आया तो उसका एनकाउंटर कर देते। बुलडोजर से उसका घर तोड़ देते और केस क्लोज। चंपत तो मजे में है। जिनकी गिरफ्तार हुई उनकी पुलिस कस्टडी भी नहीं ली जाती।
ओवैसी की मुसलमानों से अपील
उन्होंने कहा कि 70 साल से राजनीतिक दलों ने मुसलमानों को नेतृत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से रोकने के लिए उनकी पार्टी किसी भी दल से गठबंधन करने को तैयार है। उन्होंने मुसलमानों से जागरूक होने का आह्वान किया। ALSO READ: कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?
मुसलमान को केवल दरी बिछाने तक सीमित
एआईएमआईएम नेता ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों ने मुसलमानों को केवल वोट की राजनीति और दरी बिछाने तक सीमित रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुसलमानों को टिकट नहीं देती, जबकि सपा ने उन्हें गुलाम बनाकर रखा है। उन्होंने मुसलमानों से कहा कि यदि वे केवल वोटर बनकर रहेंगे तो उनके बच्चों का भविष्य नहीं संवरेगा और बुजुर्गों के लिए अस्पताल भी नहीं बनेंगे।
गौरतलब है कि पुलिस ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर दर्ज कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय और कृष्ण मोहन से पूछताछ की। पुलिस ने दोनों से एक हफ्ते तक चोरी छिपाने और देर से एफआईआर करवाने पर सवाल किया।
edited by : Nrapendra Gupta
