गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal, ink scandal, Narendra Modi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 17 जनवरी 2016 (22:18 IST)

'स्याही कांड' को लेकर केजरीवाल ने PM मोदी पर साधा निशाना

'स्याही कांड' को लेकर केजरीवाल ने PM मोदी पर साधा निशाना - Arvind Kejriwal, ink scandal, Narendra Modi
नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम में रविवार को हुए 'स्याही कांड' के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दिल्ली के कामों पर अडंगा लगा रहे हैं। वे रोज सुबह उठकर हमारे कामों पर अडंगा लगाते हैं और उसके बाद कहते है कि हम झगड़ा करते हैं। 
केजरीवाल ने कहा कि 44 साल के बाद दिल्ली में बदलाव को भाजपा सहन नहीं कर पा रही है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी केजरीवाल के साथ हुई इस घटना पर दिल्ली पुलिस और भाजपा को आड़े हाथों लिया।
 
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। मुझे जेसीए की बैठक में भी जाने से रोक दिया गया था। मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा दिल्ली पुलिस का है और उसकी नाकाम सुरक्षा व्यवस्था के कारण ही स्याही फेंकने की घटना हुई है। 
 
आप नेता संजय सिंह ने भी कहा कि इस घटना की पूरी जांच होनी चाहिए। जांच के बाद ही पता चलेगा कि घटना के पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं। 
 
उधर दिल्ली भाजपा ने सिसोदिया के आरोपों को सिरे से नकार दिया। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने कहा दिल्ली सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस तरह की हरकत कर रही है। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता पर ध्यान देना चाहिए। (वेबदुनिया न्यूज)