1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. arvind-kejriwal-e20-fuel-protest-pm-residence-march-delhi-police-stop

Arvind Kejriwal E20 Protest: PM आवास मार्च के दौरान पुलिस ने रोका, AAP का धरना

arvind kejriwal protest
दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को E20 फ्यूल के खिलाफ पार्टी के 100 नेताओं के साथ प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकला। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल समेत पार्टी के अन्य नेताओं को फिरोजशाह रोड पर ही रोक दिया। इसके बाद सभी AAP नेता फिरोजशाह रोड पर ही बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। ALSO READ: क्या है ‍बांकीपुर का जातीय गणित और किस जाति से आते हैं प्रशांत किशोर? कितने पढ़े-लिखे हैं PK
 
AAP ने करीब 100 नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ यह मार्च निकाला था। पार्टी का दावा है कि उसने देशभर से 2.30 लाख से ज्यादा लोगों की याचिकाएं जुटाई हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपना था। लेकिन हमें पुलिस ने रोक दिया। हमने सभी चिट्ठियां मोदी जी को भेज दी हैं। पार्टी का कहना है कि जनता पर जबरन थोपे गए E20 के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
 
केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को US प्रेसिडेंट ट्रंप के दबाव में नहीं आना चाहिए। उन्हें USA से इथेनॉल खरीदना बंद करना चाहिए और हमारे देश पर E20 थोपना बंद करना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री हमें फोन करेंगे। हमने प्रधानमंत्री को मैसेज भेजा है कि हम उनसे मिलना चाहते हैं। संघर्ष जारी रहेगा।
 

केजरीवाल ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

बाद में उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, आज हमने E20 के विरोध में जनता की 2 लाख से अधिक याचिकाएं लेकर मोदी जी से मिलने की कोशिश की, लेकिन मोदी जी की पुलिस ने हमें रोक दिया। हमने सभी याचिकाएं मोदी जी को भेज दी हैं। मोदी जी, हमें अपनी ताकत दिखाने से क्या होगा? आप यही हिम्मत ट्रंप को दिखाइए और देश पर E20 थोपना बंद करिए। वरना देश फिर एक बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगा।

क्या बोले संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि ट्रंप की गुलामी के कारण पीएम मोदी 22,000 करोड़ का इथेनॉल खरीद रहे हैं। 30 करोड़ गाड़ियां E20 के लिए नहीं बनी है, वे गाड़ियां खराब होगी। लोगों का नुकसान होगा। हम कहना चाहते हैं की मोदी जी इथेनॉल खरीदना बंद कर दीजिए। ALSO READ: 'कुत्ता या बिल्ली भी जीत जाएगा', क्या इसी ओवरकॉन्फिडेंस ने डुबो दी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट?
 
वहीं आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमने पुलिस अधिकारियों से इस बारे में बात की है कि लोग लाखों की संख्या में अर्जी लेकर यहां आए हैं। हम प्रधानमंत्री को अर्जी देना चाहते हैं और चाहते हैं कि वे इथेनॉल पर चर्चा करें। बातचीत होनी चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी लिखी है। हमने प्रधानमंत्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बार-बार बताया है।
अगला लेख
LIVE: E-20 पेट्रोल पर प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने रोका केजरीवाल का मार्च