सम्बंधित जानकारी
- तमिलनाडु में भाजपा को बड़ा झटका, अन्नामलाई का इस्तीफा मंजूर
- LIVE: तमिलनाडु में भाजपा को बड़ा झटका, नितिन नवीन ने अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार किया
- तमिलनाडु में BJP के तुरूप के पत्ते का पार्टी से मोहभंग, क्या होगा अन्नामलाई का अगला कदम
- Sathankulam Death Case : 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुरै कोर्ट का बड़ा फैसला, हिरासत में हुई पिता-पुत्र की मौत
- मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज
भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!
कहा- रजनीकांत ने दिया था साथ आने का ऑफर, लेकिन मैंने अपनी अलग राह चुनी
Annamalai resigns: तमिलनाडु के सियासी समंदर में एक ऐसा चक्रवात उठा है, जिसने चेन्नई से लेकर दिल्ली तक हलचल मचा दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 'अलविदा' कह चुके पूर्व IPS अधिकारी के. अन्नामलाई ने न सिर्फ अपनी नई पार्टी बनाने का बिगुल फूंक दिया है, बल्कि सुपरस्टार रजनीकांत की राजनीति में एंट्री को लेकर भी एक ऐसा धमाका किया है, जिसने थलाइवा के फैंस और सियासी पंडितों दोनों को चौंका दिया है।
मैं पहले ही भाजपा छोड़ना चाहता था, लेकिन....
अन्नामलाई ने साफ कर दिया है कि वह तमिलनाडु की राजनीति में एक नया इतिहास लिखने जा रहे हैं। चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और शुक्रवार को लाइव आकर अन्नामलाई ने अपने दिल का हाल बयां किया। उन्होंने माना कि उनके भीतर लंबे समय से एक वैचारिक युद्ध चल रहा था कि वह पहले एक भाजपा नेता हैं या एक तमिलियन। मैंने 4 दिसंबर 2025 को ही पार्टी को बता दिया था कि मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं। लेकिन नेतृत्व ने मुझसे चुनाव खत्म होने तक रुकने के लिए कहा था। मैं अपनी राजनीतिक सोच को लेकर शीर्ष नेतृत्व पर बोझ नहीं बनना चाहता था, इसलिए अलग होने का फैसला किया। ALSO READ: तमिलनाडु में भाजपा को बड़ा झटका, अन्नामलाई का इस्तीफा मंजूर
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इससे पहले अन्नामलाई ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।
'थलाइवा' का ऑफर ठुकराया!
इस पूरी खबर का सबसे दिलचस्प और रोचक मोड़ सुपरस्टार रजनीकांत से जुड़ा है। अन्नामलाई ने दावा किया कि थलाइवा रजनीकांत ने उन्हें साथ आने का ऑफर दिया था। इससे यह साफ संकेत मिलते हैं कि रजनीकांत एक बार फिर राजनीति में उतरने का मन बना रहे हैं। हालांकि, अन्नामलाई अपनी खुद की राजनीतिक जमीन तैयार करने को लेकर इतने अडिग हैं कि उन्होंने इस महा-ऑफर को भी ठुकरा दिया।
अन्नामलाई ने कहा कि रजनीकांत जी ने मुझसे उनके साथ जुड़ने का अनुरोध किया था, लेकिन मैंने विनम्रतापूर्वक उसे अस्वीकार कर दिया और उन्हें संकेत दे दिए कि मैं अपना ही स्वतंत्र राजनीतिक आंदोलन शुरू करूंगा। हालांकि, रजनीकांत की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
बीएल संतोष के भरोसे पर आया था
अन्नामलाई ने अपनी राजनीतिक यात्रा को याद करते हुए बताया कि IPS की नौकरी छोड़ने के बाद वह मंच तलाश रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं बीएल संतोष की तरफ से मिले भरोसे के बाद भाजपा में शामिल हुआ था। मैं आज यह खुलासा इसलिए कर रहा हूं ताकि मेरी एंट्री को लेकर चल रही सभी अटकलों पर हमेशा के लिए विराम लग सके। बता दें कि अन्नामलाई ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ALSO READ: अन्नामलाई का भाजपा से इस्तीफा, वो 'शर्त' जिसने उड़ाए BJP के होश, तमिलनाडु में खत्म हुआ साथ
तमिलनाडु बीजेपी का पलटवार
अन्नामलाई के इस बड़े कदम पर तमिलनाडु बीजेपी के मौजूदा प्रमुख नैनार नागेंद्रन के सुर बदले-बदले नजर आए। गुरुवार को जहां उन्होंने कहा था कि उन्हें इस्तीफे की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है, वहीं शुक्रवार को उन्होंने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि पूर्व IPS के इस्तीफा देने से पार्टी को कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा और न ही तमिलनाडु में भाजपा कमजोर होगी।
तमिलनाडु की राजनीति हमेशा से 'करिश्माई चेहरों' के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अन्नामलाई का बीजेपी से अलग होकर नई राह चुनना और रजनीकांत का बैकस्टेज एक्टिव होना इस बात का गवाह है कि आने वाले दिनों में द्रविड़ राजनीति (DMK और AIADMK) के गढ़ में एक बहुत बड़ा और दिलचस्प त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
