1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. an-32-plane-crash-jorhat-airbase-assam-indian-air-force-aircraft-fire

जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ वायुसेना का AN-32 विमान, 5 वायुसैनिकों की मौत

fire in airforce AN 32 aircraft
असम के जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान वायुसेना के AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई। विमान 2 हिस्सों में टूट गया और दूर से ही इसका धुआं दिख रहा है। हादसे में 5 वायुसैनिक शहीद हो गए। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
 
भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान एयरफोर्स स्टेशन के परिसर के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्रैश होने के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई। फायर टेंडर गाड़ियों और एक टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया।
 
हादसे के बाद जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के कुछ सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
 
भारतीय वायुसेना (IAF) ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि मौके पर स्थिति का बारीकी से आकलन किया जा रहा है और जैसे ही नए तथ्य सामने आएंगे, आगे की जानकारी प्रदान की जाएगी।
 
indian air force an 32

AN-32 मालवाहक विमान की खासियत

AN-32 एयरक्राफ्ट अत्‍यधिक ऊंचाई और ज्‍यादा तापमान में भी ऑपरेशन को अंजाम देने में सक्षम है। इस विमान को तत्‍कालीन सोवियत संघ से साल 1984 में पहली बार खरीदा गया था। भारत के पास लगभग 100 AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट्स हैं। यह करीब 4 दशक से इसका उपयोग सैनिकों, सैन्य उपकरणों और राहत सामग्री के परिवहन के लिए किया जा रहा है। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें