शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah roadshows in Kakdwip in West Bengal
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (19:48 IST)

अमित शाह ने किया पश्चिम बंगाल के काकद्वीप में रोडशो

अमित शाह ने किया पश्चिम बंगाल के काकद्वीप में रोडशो - Amit Shah roadshows in Kakdwip in West Bengal
काकद्वीप (पश्चिम बंगाल)। 'जय श्री राम' के उद्घोष के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप में रोडशो किया।

खासतौर पर तैयार एक वाहन पर सवार प्रदेश भाजपा प्रमुख दिलीप घोष और अन्य नेताओं के साथ शाह ने काकद्वीप में श्मशान काली मंदिर से एसबीआई मोड़ के बीच एक किलोमीटर मार्ग पर रोडशो किया।

रोड शो के दौरान लोग अपने मकान की छत और बालकनी में भी खड़े थे और अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते हुए दिखे। सड़क के दोनों तरफ भाजपा के झंडे और पोस्टर लगे हुए थे। संकरी और भीड़भाड़ वाली सड़क से यह काफिला धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ा।

पार्टी का झंडा लहराते हुए भाजपा के समर्थकों ने ‘जय श्री राम’, ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’, ‘अमित शाह जिंदाबाद’ के नारे लगाए। दक्षिण 24 परगना जिले में 31 विधानसभा क्षेत्र हैं और इसे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।(भाषा)