शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah, Narendra Modi, Parliament, Opposition
Written By
Last Modified: शनिवार, 21 जुलाई 2018 (09:51 IST)

अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष की हार 2019 के चुनाव की झलक : अमित शाह

अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष की हार 2019 के चुनाव की झलक : अमित शाह - Amit Shah, Narendra Modi, Parliament, Opposition
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान में विपक्ष को मिली हार 2019 लोकसभा चुनाव की महज एक झलक है और यह मोदी सरकार तथा उसके मंत्र 'सबका साथ सबका विकास' में लोगों के भरोसा को दिखाता है।


उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के नतीजे लोकतंत्र की जीत है और वंशवाद की राजनीति की हार है। शाह ने विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद ट्वीट कर कहा, मोदी सरकार की यह जीत लोकतंत्र की जीत है और वंशवाद की राजनीति की हार है।


उन्होंने कहा कि 'वंशवाद की राजनीति, नस्लवाद और तुष्टीकरण' को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस की एक बार फिर गरीब पृष्भूमि से आने वाले प्रधानमंत्री को लेकर नफरत उजागर हो गई है।
उन्होंने कहा, बिना बहुमत और कोई उद्देश्य ना होने पर कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ उद्देश्यहीन प्रस्ताव लाकर ना केवल अपने राजनीतिक दिवालिएपन का परिचय दिया है, बल्कि उसने लोकतंत्र को कुचलने के अपने पुराने इतिहास को भी दोहराया है। सरकार के पास देश का पूरा भरोसा है। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
किशोरी से दुष्कर्म, हत्या के जुर्म में चार लोगों को उम्रकैद