1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. amit shah akhilesh yadav clash caste census women reservation quota
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 (13:46 IST)

'जाति जनगणना शुरू हो चुकी है': संसद में अमित शाह ने अखिलेश यादव को दिया करारा जवाब, मुस्लिम कोटे पर घेरा

amit shah in loksabha
संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह और सपा नेता अखिलेश यादव के बीच जनगणना और महिला आरक्षण में पिछड़े वर्ग के कोटे पर तीखी बहस हुई। शाह ने बताया कि जाति आधारित जनगणना शुरू हो गई है और धर्म आधारित आरक्षण असंवैधानिक है। ALSO READ: 10 बड़े राज्यों में लोकसभा सीटें कितनी बढ़ेंगी? UP से तमिलनाडु तक की लिस्ट
 
लोकसभा में आज समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 और परिसीमन विधेयक 2026 का कड़ा विरोध किया। सपा सांसद ने सरकार से महिला आरक्षण में पिछड़ी जाति की महिलाओं के लिए अलग से कोटा सुनिश्चित करने की मांग की।
 
इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'हम महिला आरक्षण के समर्थक हैं, लेकिन सरकार बताए कि जनगणना क्यों नहीं कराई जा रही?' ALSO READ: गिरिराज सिंह बोले, जो महिला आरक्षण पास नहीं करेंगे, उन्हें घर पर भोजन नहीं मिलेगा
 
इस पर जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव ने पूछा कि जनगणना क्यों नहीं हो रही है। मैं पूरे देश को बताना चाहता हूं कि जनगणना का प्रोसेस शुरू हो चुका है। सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला किया है, और जाति के डेटा के साथ गिनती की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी का बस चलता, तो वे घरों को जाति भी देते। धर्मेंद्र यादव ने मुस्लिम महिलाओं को रिज़र्वेशन देने की बात कही। यह गैर-संवैधानिक है। धर्म के आधार पर रिजर्वेशन गैर-संवैधानिक है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
LIVE: लोकसभा में पीएम मोदी बोेले, देश के लिए महत्वपूर्ण दिन