सम्बंधित जानकारी
- अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्या बोली भाजपा?
- भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर
- प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश समेत पूरा परिवार रहा मौजूद
- यूपी में आंधी-तूफान का तांडव: प्रयागराज और भदोही समेत 30 जिलों में भारी तबाही, 94 लोगों की मौत
- छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर क्या बोले अखिलेश यादव
अखिलेश यादव का नया 'अवतार', सफेद टी-शर्ट और पेंट में नजर आए, फैंस भी हुए दीवाने! (वीडियो)
Akhilesh Yadav casual look: उत्तर प्रदेश की राजनीति में हमेशा सफेद कुर्ता-पायजामा, काली जैकेट और सिर पर लाल टोपी पहने नजर आने वाले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का एक बेहद चौंकाने वाला और नया अंदाज सामने आया है। एयरपोर्ट पर उन्हें जब काली जींस और सफेद टी-शर्ट में देखा गया, तो लोग एक पल के लिए चौंक गए। अखिलेश यादव का यह 'कूल और स्टाइलिश' अवतार इस समय इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
अखिलेश के लंबे बालों ने दिलाई धोनी की यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने नए अंदाज में टी-शर्ट और जींस के साथ उनके लंबे-लंबे बाल भी नजर आ रहे हैं। उनक हेयर स्टाइल की भी काफी चर्चा हो रही है। उनके बाल पुराने महेन्द्र सिंह धोनी की याद दिला रहे हैं। राहुल गांधी तो आमतौर पर सफेद टी-शर्ट में ही नजर आते हैं। लेकिन, अखिलेश के इस नए 'अवतार' ने लोगों को जरूर चौंकाया है। हालांकि इससे पहले भी वे साइकिलिंग करते हुए नजर आए हैं। अखिलेश का यह फोटो लखनऊ एयरपोर्ट का है।
जींस और टी-शर्ट में दिखे Akhilesh Yadav।
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) June 9, 2026
बिना लाल टोपी के,समर्थकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो को तेजी से वायरल किया। पिछले सप्ताह विदेश यात्रा से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया#akhileshyadav #samajwadiparty #jeanstshirt #look #trendingnow pic.twitter.com/yQk1K3FSmC
सुरक्षाकर्मियों ने मिलाया हाथ
इस बीच, एयरपोर्ट से जब अखिलेश यादव बाहर निकल रहे होते हैं तो वहां सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मी मुस्कराते हुए उनकी ओर बढ़ते हैं। अखिलेश उनसे हाथ भी मिलाते हैं। उल्लेखनीय है कि 8 जून को अखिलेश यादव दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में शामिल हुए थे। दूसरी ओर, उनकी समाजवादी पार्टी ने 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। ... जो भी लेकिन, अखिलेश का नया अंदाज उनके प्रशंसकों को भी भा रहा है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
