शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Air India Plane collides with wall on Trichi airport
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (11:35 IST)

त्रिची हवाई अड्डे पर दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान, बाल-बाल बचे 133 यात्री

त्रिची हवाई अड्डे पर दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान, बाल-बाल बचे 133 यात्री - Air India Plane collides with wall on Trichi airport
एयर इंडिया के त्रिची से मुंबई जा रहे विमान में उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब वह रनवे से टेकऑफ करने के बाद एटीसी कंपाउंड की दीवार से टकरा गया। हादसे के वक्त विमान में 133 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान ने त्रिची हवाई अड्डे पर दीवार को हल्का सा स्पर्श किया। विमान में सवार सभी 133 यात्री सुरक्षित हैं। 
 
अधिकारियों ने बताया कि विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क टूट गया और वह करीब चार घंटे बाद मुंबई में उतरा।

उन्होंने कहा कि विमान ने देर रात करीब एक बजकर बीस मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरी, लेकिन उसे मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। वह मुंबई में तड़के पांच बजकर बीस मिनट पर उतरा।
 
उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग टीम विमान को पहुंचे नुकसान का आकलन कर रही है। मुंबई में फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कोच्चि से विशेष विमान भेजा गया। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि यह घटना तकनीकी खराबी की वजह से हुई या इसमें पायलट की गलती थी।