गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Agra Christian missionary
Written By
Last Modified: सोमवार, 22 दिसंबर 2014 (14:55 IST)

लालच देकर कई महिलाओं को बनाया ईसाई

लालच देकर कई महिलाओं को बनाया ईसाई - Agra Christian missionary
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा के वेद नगर स्थित कबड़ा बस्ती में पिछले दिनों कुछ मुस्लिम परिवारों के धर्म परिवर्तन को लेकर अभी बवाल थमा नहीं है कि इसी बीच आगरा में ही गरीबी के चलते एक गांव में दर्जनों महिलाओं ने लालच में आकर अपना हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया है।
 
अब इनके घरों में राम, कृष्ण की नहीं बल्कि ईसा मसीह और मरियम की पूजा होती है। मामला आगरा से करीब 20 किलोमीटर दूर एत्मादपुर तहसील के गांव गढ़ी संपत्ति का है। इस गांव में करीब 2000 लोगों की आबादी है। इस गांव में सभी हिंदू परिवार रहते हैं। गांव के लोगों के मुताबिक, कुछ दिन पहले गांव में ईसाई लोग आए थे, जो महिलाओं को न जाने क्या पाठ पड़ा गए। तभी से कई महिलाएं फिरोजाबाद के चर्च में होने वाले सत्संग में शामिल होने लगीं। इन दर्जनों महिलाओं ने मंदिर में जाना छोड़ बाइबिल और ईशू की पूजा करनी शुरू कर दी।
 
आज इस बात का खुलासा तब हुआ जब गांव के लोगों ने इसका विरोध किया। गांव में जब मीडिया पहुंची तो महिलाओं से जानकारी करने पर पता चला की महज गरीबी की चलते उन्होंने ऐसा किया।
 
महिलाओं ने बताया कि उन्होंने सपना देखा कि उनके बच्चों की शिक्षा अच्छे स्कूलों में हो, नौकरी लगे, लेकिन उन्हें लगा कि हिंदू धर्म में ऐसा कुछ नहीं होगा। कुछ दिन पहले गांव में एक ईसाई पहुंचा। उसने कहा ये सब तब संभव है जब आप ईसाई धर्म अपनाओगी। इसी के चलते महिलाओं ने ईसाई धर्म अपना लिया। मामले की जानकारी मिलने पर एलआईयू की टीम गांव में पहुंच गई है। टीम इस धर्म परिवर्तन मामले की जांच में जुटी है। (एजेंसी)