शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. After Amit Shah's statement, Congress made a distance from Gupkar
Written By
Last Modified: बुधवार, 18 नवंबर 2020 (13:34 IST)

गुपकार पर अमित शाह के जाल में फंसी कांग्रेस, लिया यह फैसला

गुपकार पर अमित शाह के जाल में फंसी कांग्रेस, लिया यह फैसला - After Amit Shah's statement, Congress made a distance from Gupkar
नई दिल्ली। गृह मंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता अमित शाह के गुपकार गठबंधन (Gupkar Alliance) को लेकर दिए बयान के बाद कांग्रेस ने इस गठबंधन से खुद को अलग कर लिया है। 
 
कांग्रेस ने अपने अधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि पार्टी 'गुपकार गठबंधन' का हिस्सा नहीं है। लेकिन कांग्रेस पार्टी देश के हर प्रदेश, केंद्रशासित प्रदेश के लोगों के संवैधानिक अधिकारों के साथ है। कांग्रेस पार्टी देशवासियों के अधिकारों की लड़ाई पहले भी लड़ती रही है, आगे भी लड़ेगी।
उल्लेखनीय है कि अमित शाह ने तिरंगे का अपमान, आर्टिकल 370 की बहाली, विदेशी ताकतों के दखल जैसे मामलों को लेकर 'गुपकार गैंग' करार दिया था। साथ ही कांग्रेस से भी स्टैंड क्लिअर करने को कहा था।
ये भी पढ़ें
कोचिंग संचालक के घर पर अंधाधुंध फायरिंग का वीडियो वायरल