मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. adhir ranjan chowdhury says country heading towards rape in india from make in india
Written By
Last Modified: मंगलवार, 10 दिसंबर 2019 (16:10 IST)

कांग्रेस का आरोप, मेक इन इंडिया से रेप इंडिया में बदलता जा रहा है भारत

कांग्रेस का आरोप, मेक इन इंडिया से रेप इंडिया में बदलता जा रहा है भारत - adhir ranjan chowdhury says country heading towards rape in india from make in india
नई दिल्‍ली। लोकसभा में महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। देश में बढ़ते महिला अपराधों पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए। कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर मुद्दे पर खूब बोलते हैं, लेकिन महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर मौन हैं। चौधरी ने यह भी कहा कि भारत मेक इन इंडिया से धीरे-धीरे रेप इन इंडिया में बदलता जा रहा है। चौधरी के इस बयान के बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ।
 
इससे पहले भी लोकसभा में महिला सुरक्षा को लेकर हंगामा हुआ था। चौधरी ने कहा था कि एक ओर राम मंदिर बनाया जा रहा है तो दूसरी ओर सीताएं जलाई जा रही हैं।
 
चौधरी ने तेलंगाना के हैदराबाद में गैंगरेप-मर्डर और उत्तरप्रदेश के उन्नाव में रेप पीड़िता को जलाने का मुद्दा उठाया था। कांग्रेस सांसद ने कहा था कि उन्नाव की पीड़िता 95 प्रतिशत जल गई है। देश में क्या हो रहा है। उन्नाव में कुछ ही दिन पहले जमानत पर छूटे आरोपियों ने दुष्कर्म पीड़िता को जला दिया। आरोपी इतनी ताकत कैसे जुटा पाते हैं। 
रेप की घटनाओं का राजनीतिकरण न हो : कांग्रेस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा था कि बलात्कार जैसी घटनाओं का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। इसके बाद खूब हंगामा हुआ था और कुछ नेताओं में बहस भी हुई थी। कांग्रेस का आरोप था कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर संसद में चर्चा नहीं होने देना चाहती है।