रांची में 15वें दिन भी छात्र आंदोलन जारी, छात्रों के साथ सरकार की बैठक
Latest News Today Live Updates in Hindi : झारखंड के रांची में जेपीएससी और जेएसएसएसी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्र आंदोलन का आज 15वां दिन है। सर्किट हाउस में सरकार और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई। पल पल की जानकारी...
02:23 PM, 8th Aug
-JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर ABVP ने झारखंड सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
-मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी सुरक्षा और बैरिकेडिंग तैनात की गई।
-लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
01:07 PM, 8th Aug
-छात्र प्रतिनिधिमंडल की झारखंड सरकार के साथ बातचीत खत्म। छात्र परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग पर अड़े।
-सरकार ने छात्रों को ई मेल आईडी देकर मांगे सुझाव।
-सरकार ने छात्रों को ई मेल आईडी देकर मांगे सुझाव।
10:48 AM, 8th Aug
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल कर रहे छात्र प्रदर्शनकारियों की मेडिकल टीम ने जांच की।
10:47 AM, 8th Aug
छात्रों का 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गेस्ट हाउस पहुंचा। कुछ ही देर में झारखंड सरकार से होगी बातचीत।
09:34 AM, 8th Aug
हिमाचल के चंबा में बस खाई में गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 11 घायल।
09:34 AM, 8th Aug
-रांची में 15वें दिन भी छात्र आंदोलन जारी। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के अनशन का आज 7वां दिन है।
-देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "टीम के द्वारा सूचना मिली है कि हमारा प्रतिनिधिमंडल आज 10 बजे सर्किट हाउस में वार्ता के लिए जाएगा। कितने लोग बातचीत के लिए मिलने जा रहे हैं, ये बहुत महत्वपूर्ण बात नहीं है। हम सबकी मांगें समान हैं और ये मांगें पूरी होनी चाहिए।"

