सम्बंधित जानकारी
- Top News 6 July: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, मुंबई पानी-पानी, मानखुर्द में इमारत गिरी
- अयोध्या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला
- अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्या बोली भाजपा?
- ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...
- Pakistan के 23 आतंकियों पर मोदी सरकार का बड़ा 'प्रहार', UAPA के तहत जारी हुई नई List
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक, गोविंद देव गिरी ने रखा एजेंडा
Latest News Today Live Updates in Hindi : महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक जारी है। इस बैठक पर देशभर की नजरें लगी हुई है। पल पल की जानकारी...
04:04 PM, 6th Jul
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (होम) संजय प्रसाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में शामिल हुए।
03:30 PM, 6th Jul
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक दोपहर साढ़े 3 बजे शुरू हुई। कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने रखा एजेंडा।
03:17 PM, 6th Jul
-महंत नृत्य गोपाल दास बैठक के लिए पहुंचे। कुछ ही देर में शुरू होगी ट्रस्ट की बैठक।
03:03 PM, 6th Jul
-ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन देव, शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, दिनेंद्र दास और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी बैठक के लिए पहुंचे।
-चंपत राय और अनिल मिश्रा के बैठक में पहुंचने की संभावना बेहद कम।
12:19 PM, 6th Jul
मेयर रितु तावड़े ने कहा कि भारी बारिश, तेज़ हवाओं और समुद्र में ऊंची लहरों की आशंका को देखते हुए 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है। हम हर आधे घंटे में नागरिकों को मौसम से जुड़ी जानकारी भेज रहे हैं और उनसे घर से बाहर न निकलने की अपील कर रहे हैं। आज और कल सभी BMC स्कूल बंद रहेंगे; इसे एक-दो दिन और बढ़ाया जा सकता है। हमने प्राइवेट कंपनियों से भी 'वर्क फ्रॉम होम' की इजाजत देने को कहा है। लोकल ट्रेन सेवाएं चालू हैं। पूरा प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। बारिश की वजह से लोगों को 8-10 जुलाई तक बाहर जाने से बचना चाहिए।
10:14 AM, 6th Jul
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के जकार्ता के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की तीन देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। मोदी अम्मान, अदीस अबाबा और मस्कट में भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे।
Over the next few days, I will be attending various programmes in Indonesia, Australia and New Zealand. The aim of these meetings would be to boost economic and strategic cooperation with these valued developmental partners and ensure the youth of our nation get more…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 6, 2026
10:00 AM, 6th Jul
पुणे ट्रैफिक के पुलिस अधीक्षक शिवाजी पवार ने कहा, लैंडस्लाइड की वजह से पुणे से मुंबई जाने का रास्ता बंद है। मुंबई से पुणे की लेन चल रही है। उसमें दिक्कत नहीं है। ट्रैफिक धीरे-धीरे चल रहा है। हमारी लोगों से अपील है कि पुणे से मुंबई जाने वाली अपनी यात्रा स्थगित कर दें। जैसे ही रास्ता साफ हो जाएगा तब प्रशासन की ओर से जानकारी दी जाएगी।
08:40 AM, 6th Jul
-मुंबई के नालासोपारा में रेलवे स्टेशन पर पानी भरा। मौसम विभाग ने मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी दी।
-भारी बारिश के कारण पिंपरी-चिंचवड़ के कई इलाकों में जलभराव देखा गया।
-शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से रामघाट के पास जलभराव हो गया है और कई मंदिर पानी में डूब गए हैं।
08:57 AM, 6th Jul
-फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में नॉर्वे ने 5 बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया और पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
-स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद ने 79वें और 90वें मिनट में दो शानदार गोल दागकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। ब्राजील के लिए एकमात्र गोल नेमार जूनियर ने किया।
