शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 6 April 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली/वॉशिंगटन/तेहरान , सोमवार, 6 अप्रैल 2026 (22:02 IST)

ज्ञानेश कुमार को हटाने का महाभियोग प्रस्ताव संसद में खारिज

Live news in Hindi
Latest News Today Live Updates in Hindi : अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज 38वां दिन है। अमेरिका और इजराइल के हमले में आज 6 बच्चों समेत 23 लोगों की मौत हो गई।  विपक्ष के 193 सांसदों ने किए थे हस्ताक्षर।  लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंपीचमेंट मोशन को खारिज कर दिया।ईरान के हमले से इजराइल में भारी तबाही हुई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने का महाभियोग प्रस्ताव संसद में खारिज। पल पल की जानकारी... 


01:27 PM, 6th Apr
-ईरान ने कहा कि पाकिस्तान के जरिए युद्धविराम प्रस्ताव मिला। अस्थायी युद्ध विराम पर स्ट्रेट ऑफ हार्मुज नहीं खुलेगा। 
-आईआरजीसी को बड़ा झटका, अमेरिका और इजराइल के हमले में खुफिया प्रमुख माजिद खटमी की मौत।

12:25 PM, 6th Apr
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो संदेश पर कहा, भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं। इसी कारण पार्टी का स्थापना दिवस केवल एक राजनीतिक स्थापना दिवस नहीं बल्कि एक भावुक अवसर होता है। मैं आप सभी को भाजपा स्थापना दिवस की बधाई देता हूं। इस समय जिन राज्यों में चुनाव हैं, वहां भी मैं पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा देख रहा हूं। 
-केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता डॉ. एल. मुरुगन ने तमिलनाडु चुनाव के लिए अविनाशी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया।

10:24 AM, 6th Apr
आज तेहरान में अमेरिका और इजराइल के हमलों में 23 की मौत, मृतकों में 6 बच्चे भी शामिल।
ईरान का पलटवार, मिसाइल और ड्रोन हमलों से इजराइल में भारी तबाही, हाईफा में 2 की मौत।
ये भी पढ़ें
Donald Trump ने कहा- ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं, वो रात कल भी हो सकती है