सम्बंधित जानकारी
- Top News 4 June : मुजफ्फरपुर अस्पताल में भीषण आग, केरल में मानसून की एंट्री; ईरान-इजराइल मुद्दे पर ट्रंप को झटका
- Cockroach Janata Party की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर किया यह बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत को भी तैयार
- Delhi fire : दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार
- दो कौड़ी वाले बयान पर घिरीं अंजना ओम कश्यप, यूट्यूबर टीचर्स ने खोला एंकर के खिलाफ मोर्चा, सोशल मीडिया में बवाल
- ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी
दिल्ली होटल फायर केस में साकेत कोर्ट का बड़ा फैसला, 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लवकेश बजाज
Latest News Today Live Updates in Hindi : दिल्ली के मालवीय नगर में 21 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मैक्स अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। पल पल की जानकारी...
03:30 PM, 4th Jun
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लेरिश स्टेज में आग से 21 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी लवकेश बजाज को साकेत कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा।
01:01 PM, 4th Jun
दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आग लगने की दुखद घटना में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए मैक्स अस्पताल, साकेत का दौरा किया। उन्होंने घायलों और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की, इलाज कर रहे डॉक्टरों के साथ चल रहे उपचार की समीक्षा की, और अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।
पोस्ट में कहा गया कि घायलों के चिकित्सा खर्च की व्यवस्था अस्पताल प्रशासन के समन्वय से की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रत्येक मरीज़ को सर्वोत्तम संभव देखभाल मिले। प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी, और जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें सहायता के रूप में 5 लाख रुपये मिलेंगे। मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। दिल्ली सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मज़बूती से खड़ी है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति मिलने की प्रार्थना करते हैं।
Honble Chief Minister Smt. Rekha Gupta visited Max Hospital, Saket, to meet those injured in the tragic fire incident.
— CMO Delhi (@CMODelhi) June 4, 2026
She interacted with the injured and their family members, reviewed the ongoing treatment with the attending doctors, and directed officials to extend all…
12:28 PM, 4th Jun
पीएम मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेलसी रोड्रिगेज से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच वार्ता में ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
PM @narendramodi warmly received Acting President Delcy Rodriguez of Venezuela at the Hyderabad House today.
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) June 4, 2026
Discussions aimed at further cementing our partnership and imparting fresh momentum to our bilateral ties lie ahead.
pic.twitter.com/z5LDqimyQe
12:25 PM, 4th Jun
फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का बीमारी के बाद 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के चेयरमैन रह चुके हैं।
12:18 PM, 4th Jun
दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने मैक्स अस्पताल पहुंच कर मालवीय नगर अग्निकांड के घायलों से मुलाकात की।
09:27 AM, 4th Jun
-मालवीय नगर अग्निकांड के बाद हादसे से सबक लेकर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लिया। राजधानी में आज से फायर सेफ्टी अभियान।
-दिल्ली पुलिस आज होटल मालिक लवकेश बजाज को कोर्ट में पेश करेगी।
09:25 AM, 4th Jun
बिहार में मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग हताहत हुए हैं।
