सम्बंधित जानकारी
अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम से दूसरा जत्था रवाना
Latest News Today Live Updates in Hindi : अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था पहलगाम से रवाना हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात के दौरे पर। पल पल की जानकारी...
12:18 PM, 4th Jul
अखिलेश यादव ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, आखिरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा क्योंकि अब अपयश का पानी सुरंग में गले तक भर गया है। फिर भी 140 करोड़ देशवासी और दुनियाभर के चंदा-दान देनेवाले सनातनी पूछ रहे हैं कि हर काम में आगे रहनेवाले, इस घोर-गंभीर मसले पर खुद सामने क्यों नहीं आए, अपने से पीछेवाले को आगे क्यों कर दिया, क्या इसमें भी ये सोचकर साज़िश की गई है कि महापाप के दोष और जनाक्रोश से ख़ुद को बचा लो और दूसरे को फंसाकर उससे सफ़ाई दिलवा दो। जो षड्यंत्रजीवी रहे हैं अब तो वो आपस में भी एक-दूसरे की मुखबिरी कर रहे हैं। बंटवारे की लड़ाई सारे राज खोल देगी।
जो शातिर सेंध लगाकर, बोरी भरकर सुरंग के रास्ते बहुत दूर निकल गये हैं, वो असली पापी याद रखें जहां भूमिगत मार्ग ख़त्म होगा, उस अगले छोर पर सत्य उनके पापों की सज़ा देने के लिए प्रतीक्षा कर रहा है। इन्हें न अयोध्या क्षमा करेगा, न देश, न वो परम प्रभु, जिसके खजाने को इन्होंने बेरहमी, बेदर्दी और बेशर्मी से लूटा है।
आख़िरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा क्योंकि अब अपयश का पानी सुरंग में गले तक भर गया है। फिर भी 140 करोड़ देशवासी और दुनियाभर के चंदा-दान देनेवाले सनातनी पूछ रहे हैं कि हर काम में आगे रहनेवाले, इस घोर-गंभीर मसले पर ख़ुद सामने क्यों नहीं आए, अपने से पीछेवाले को आगे क्यों कर…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 4, 2026
09:25 AM, 4th Jul
-श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से पवित्र श्री अमरनाथ जी गुफा की यात्रा के लिए रवाना हुआ।
-अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के यात्री निवास भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ।
09:05 AM, 4th Jul
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान व गुजरात के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी राजस्थान के बालोतरा में देश का पहला ग्रीनफील्ड एकीककृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परिसर देश को समर्पित करेंगे। वहीं, गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
