विपक्ष के हंगामे की वजह से नहीं चली संसद, कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
Latest News Today Live Updates in Hindi : महाराष्ट्र के भिवंडी में देर रात गिरी चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया। विपक्ष के हंगामे की वजह से संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही सोमवार तक स्थगित। पल पल की जानकारी...
12:28 PM, 31st Jul
-विपक्ष के हंगामे के बीच जन्म मृत्यु पंजिकरण संशोधन बिल लोकसभा में पास हुआ।
-लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।
12:06 PM, 31st Jul
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे फिर शुरू हुई। विपक्षी सांसदों ने किया हंगामा। 'गृहमंत्री सदन में आओ' के नारे लगे। पैलेट गन मामले में गृहमंत्री अमित शाह से मांगा जवाब।
11:30 AM, 31st Jul
हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।
11:02 AM, 31st Jul
-लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों का हंगामा।
-सदन में तख्तियां लेकर पहुंचे सांसदों पर भड़के लोकसभा स्पीकर, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित।
-सदन में तख्तियां लेकर पहुंचे सांसदों पर भड़के लोकसभा स्पीकर, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित।
10:41 AM, 31st Jul
-गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ संसद भवन परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन।
-भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कहा, राहुल गांधी ने जिन अपशब्दों का उपयोग किया है और उन्होंने जिस तरीके की परंपरा शुरू की है, वे बेतुके बयान देते रहे हैं। सत्ता के बिना कांग्रेस के लोगों का दिमाग शून्य हो जाता है। जब से राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने हैं, तब से कम से कम 15 विशेषाधिकार के प्रस्ताव लंबित हैं, तो मेरा लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह है कि उनको इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
09:47 AM, 31st Jul
भिवंडी में इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।
08:33 AM, 31st Jul
महाराष्ट्र के भिवंडी में देर रात एक निर्माणाधिन 4 मंजिला इमारत गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी।
08:32 AM, 31st Jul
उत्तरप्रदेश के वाराणसी में भारी बारिश के बाद गंगा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। घाटों की सीढ़ियां और छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं।

