सम्बंधित जानकारी
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: चंपत राय और कृष्ण मोहन से 3 घंटे पूछताछ
- Top News : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, भारत-अमेरिका ट्रेड डील लगभग तय
- क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान
- क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान
- मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्टी, किसका बदलेगा विभाग
सुप्रीम कोर्ट का भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुनवाई से इनकार
Latest News Today Live Updates in Hindi : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुनवाई से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने सीबीआई जांच की मांग कर रहे याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा। पल पल की जानकारी...
03:30 PM, 30th Jun
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा-राम मंदिर का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया। लेकिन भूमि पूजन, शिलान्यास, उद्घाटन, प्राण प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण जैसे सभी प्रमुख कार्यक्रमों का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। मंदिर के ट्रस्ट का गठन भी नरेंद्र मोदी ने किया और उसे RTI से बाहर रखने के काम भी उन्होंने ही किया। अगर प्रधानमंत्री किसी काम का श्रेय लेते हैं तो उन्हें जिम्मेदारी भी लेनी होगी। ऐसे में चंदा चोरी पर प्रधानमंत्री मोदी मौन क्यों हैं? इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी कई बड़े सवाल खड़े करती है।
12:54 PM, 30th Jun
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि सेवा न्यास की दोपहर 1 बजे चढ़ावा चोरी मामले में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द। महंत धर्मदास ने कहा कि 2-3 दिन बाद अपना पक्ष रखेंगे।
11:57 AM, 30th Jun
भरत तिवारी एनकाउंटर पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार। सीबीआई जांच की मांग कर रहे याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा।
पुलिस ने 17 जून की सुबह बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर किया था। एनकाउंटर में शामिल शाहपुर के निलंबित SHO राजेश मालाकार और जवान अक्षय कुमार की सर्विस पिस्टल समेत हथियारों की फॉरेंसिक जांच हो रही है।
10:58 AM, 30th Jun
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील आशीष श्रीवास्तव ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस। साहिल ने वकील की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे।
10:10 AM, 30th Jun
-राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में पुलिस ने चंपत राय और कृष्ण मोहन से 3 घंटे पूछताछ की। अब ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव से भी लंबी पूछताछ तय है।
-उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने अयोध्या में नजरबंद किया।
-उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने अयोध्या में नजरबंद किया।
