1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 30 April 2026 live update

महिला आरक्षण पर यूपी विधानसभा का विशेष सत्र

Live news in Hindi
Latest News Today Live Updates in Hindi : उत्तर प्रदेश विधानमंडल का विशेष सत्र कुछ ही देर में शुरू होगा। इस सत्र में महिला आरक्षण पर विशेष चर्चा होगी। पल पल की जानकारी...
 

10:38 AM, 30th Apr
यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस सत्र में महिला आरक्षण पर विशेष चर्चा होगी। महिला सुरक्षा, अधिकार, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी जैसे मुद्दों को भी चर्चा में शामिल किया जा सकता है। सत्र में भाजपा सरकार निंदा प्रस्ताव लेकर आएगी। एक दिवसीय सत्र के दौरान विधानमंडल के दोनों सदनों में हंगामा होने के आसार हैं।

10:20 AM, 30th Apr
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की तुलना सूअर से की। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ हार्मुज बंद करने से ईरान की हालत स्टफ्ड पिग जैसी हो गई। उसका दम घुट रहा है।

09:37 AM, 30th Apr
इंदौर संभागीय आयुक्त सुदाम खाड़े ने कहा कि एक पिकअप गाड़ी में करीब 46 लोग सवार थे। वह पलट गई... घायलों में दो से तीन लोगों की हालत गंभीर है। हमें 15 लोगों के मरने की जानकारी मिली है। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उनका सही इलाज किया जाएगा। उन्होंने हर मृतक के परिवारों के लिए 4 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
भूकंप से कांपी लेह की धरती, दहशत में घरों से निकले लोग