सम्बंधित जानकारी
- Top News: वेनेजुएला में भूकंप से 920 मौतें, ईरान पर अमेरिकी हमला, हैदराबाद में ट्रंप एवेन्यू
- पासपोर्ट, आधार या वोटर आईडी नहीं... आखिर भारतीय नागरिकता का अंतिम प्रमाण क्या है?
- Ayodhya Ram Temple donation scam case: सभी 8 आरोपी 29 जून तक पुलिस रिमांड पर, 79.85 लाख रुपए बरामद
- Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
- महाराज जी! चंदा चोर आपके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं...
पीएम मोदी 3 दिवसीय सेशेल्स यात्रा पर रवाना, वेनेजुएला में भूकंप
Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 3 दिवसीय सेशेल्स यात्रा पर रवाना हो गए। वे राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और वहां के राष्ट्रीय समारोह में शामिल होंगे। पल पल की जानकारी...
09:33 AM, 27th Jun
वेनेजुएला में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 रही।
09:27 AM, 27th Jun
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। उनका यह दौरा तीन दिन का है। वह सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉक्टर पैट्रिक हर्मिनी के विशेष आमंत्रण पर सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
पीएम मोदी सेशेल्स की संसद को संबोधित करेंगे और वहां रह रहे भारतीय समुदाय से मुलाकात और संवाद करेंगे।यात्रा के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक होगी। इसमें द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी।
08:45 AM, 27th Jun
वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 920 हुई। लाखों लोग आपदा से प्रभावित। अंतरराष्ट्रीय मदद मिलने के बाद इस भूकंप प्रभावित देशों में राहत अभियान तेज कर दिए गए हैं। लोग अभी भी अपने टूटे हुए घरों में वापस जाने से डर रहे हैं।
