1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 25 june 2026 live update

भूकंप से वेनेजुएला में भारी तबाही, ट्रंप बोले- अमेरिका मदद के लिए तैयार

Venezuela Earthquake
Latest News Today Live Updates in Hindi : भूकंप के 2 भयानक झटकों से वेनेजुएला में भारी तबाही। इस दर्दनाक हादसे में करीब 10,000 लोगों के मारे जाने की आशंका है। पल पल की जानकारी...


12:39 PM, 25th Jun
देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने कहा है कि अब तक 32 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य में लगी एजेंसियों के मुताबिक 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

09:53 AM, 25th Jun
प्यूर्टो रिको व वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया गया। सरकार ने लोगों से खुले स्थानों पर जाने और राहत-बचाव कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में भूकंप पर दुख जताया। उन्होंने कहा- वेनेजुएला में तबाही से दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा- भारत हरसंभव मदद के लिए तैयार है। 


09:45 AM, 25th Jun
-वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला में मौतों की संख्या विनाशकारी। अमेरिका मदद के लिए तैयार। 
-भूकंप के बाद वेनेजुएला के सभी एयरपोर्ट बंद।

09:20 AM, 25th Jun
आपातकाल की बरसी पर पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, आपातकाल का विरोध करने वालों को नमन। लोकतंत्र को बुरी तरह कुचला गया था।

08:44 AM, 25th Jun
-वेनेजुएला में गुरुवार सुबह 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए। राजधानी कराकस समेत कई शहरों में भारी तबाही हुई है। हजारों इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं, एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचा और 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। सरकार ने देश में आपातकाल घोषित कर राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
-जापान के उत्तरी हिस्से में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके टोक्यो समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। दहशत के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी बड़े नुकसान या सुनामी की सूचना नहीं है। ALSO READ: भूकंप के भयानक झटकों से थर्राया वेनेजुएला, भारी तबाही, 10000 से ज्यादा की मौत!
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें