सम्बंधित जानकारी
- राज्यसभा चुनाव की तारीखों का एलान: 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग
- भोजशाला पर फैसले के बाद पहला शुक्रवार: हिंदू पक्ष करेगा महाआरती, धार में पुलिस का फ्लैग मार्च
- इजराइल की चालाकी या अमेरिका की मजबूरी? ईरान के खिलाफ जंग में US के खत्म हुए आधुनिक मिसाइल इंटरसेप्टर!
- भीषण गर्मी पर CM योगी अलर्ट, अस्पताल, बिजली और राहत व्यवस्था पर सख्त निगरानी के निर्देश
- Top News 22 May: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद; इजराइल को बचाने के चक्कर में खाली हुआ अमेरिका का मिसाइल भंडार
बांद्रा में चौथे दिन भी रेलवे का अतिक्रमण विरोध अभियान जारी
Latest News Today Live Updates in Hindi : पश्चिम रेलवे बांद्रा (पूर्व) के गरीब नगर में चौथे दिन भी अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रही है। पल पल की जानकारी...
02:42 PM, 22nd May
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा- हमने पूरी तरीके से दिल्ली जल बोर्ड द्वारा लिए जा रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर शुल्क को तर्क संगत बनाने का बड़ा फैसला किया है। अब पानी और सीवर के इन्फ्रास्ट्रक्चर शुल्क केवल जल आवश्यकता के आधार पर लगाए जाएंगे। जहां पानी की जितनी आवश्यकता होगी, उसी के हिसाब से शुल्क होंगे। इन्फ्रास्ट्रक्चर शुल्क केवल नए निर्माण या अतिरिक्त निर्माण पर ही लगाए जाएंगे। खुले क्षेत्र में जितनी जल आवश्यकता है, उसको इन्फ्रास्ट्रक्चर शुल्क में शामिल नहीं किया जाएगा।
12:03 PM, 22nd May
साइप्रस के प्रेसिडेंट निकोस क्रिस्टोडौलिडिस ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
10:59 AM, 22nd May
महाराष्ट्र के बांद्रा में रेलवे का अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी। यह अभियान नागरिक प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और रेलवे सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से चलाया जा रहा है ताकि कानून और व्यवस्था बनी रहे।
10:57 AM, 22nd May
चुनाव आयोग ने बुधवार को 10 राज्यों की राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। ये सीटें अप्रैल 2026 में खाली होने वाली हैं। राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को वोटिंग है और नतीजे भी उसी दिन आएंगे। ALSO READ: राज्यसभा चुनाव की तारीखों का एलान: 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग
09:05 AM, 22nd May
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से मिले निर्बाध पूजा के अधिकार के बाद आज भोजशाला में पहला शुक्रवार है। हिंदू पक्ष मंदिर में वाग्देवी की पूजा और महाआरती करेगा। वहीं मुस्लिम पक्ष ने मस्जिदों और घरों में ही काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने का फैसला किया है। पुलिस ने शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
