1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 21 April 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 (14:40 IST)

बंगाल की 142 सीटों पर आज थमेगा प्रचार का शोर, 23 अप्रैल को वोटिंग

west bengal election
Latest News Today Live Updates in Hindi : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 152 सीटों पर आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। तमिलनाडु में भी आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। पल पल की जानकारी...


02:40 PM, 21st Apr
श्रवण कुमार जदयू विधायक दल के नेता बने। पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार ने नालंदा सीट से विधायक श्रवण कुमार के नाम पर मुहर लगाई। वे नीतीश सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाल चुके हैं।

08:21 AM, 21st Apr
एप्पल के CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) टिम कुक सितंबर में अपने मौजूदा पद से इस्तीफा दे देंगे और एप्पल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर नई भूमिका शुरू करेंगे। एप्पल के हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन टर्नस, CEO की भूमिका संभालेंगे।

08:16 AM, 21st Apr
अमेरिका ईरान वार्ता पर सस्पेंस बरकरार। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप का दावा- ईरान बातचीत करेगा। ईरानी संसद की स्पीकर मोहम्मद बघेर गालिबाफ ने कहा कि ईरान दबाव में नहीं झुकेगा।

08:11 AM, 21st Apr
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 152 सीटों पर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत। यहां 23 अप्रैल को मतदान होना है। दूसरे चरण की 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। 4 मई को चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।

08:11 AM, 21st Apr
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का आज आखिरी दिन है। दूसरे दौर की बातचीत को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ईरान को धमका रहे हैं तो ईरान ने भी दबाव में झुकने से इनकार कर दिया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें