पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर वोटिंग, दोपहर 3 बजे तक 72.43 फीसदी मतदान
Latest News Today Live Updates in Hindi : पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के तहत दक्षिण 24 परगना जिले के 15 बूथों पर पुर्नमतदान जारी। सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को अधिकारी चूनने का अधिकार है। सर्कुलर का पूरी तरह पालन होगा। पल पल की जानकारी...
04:13 PM, 2nd May
दक्षिण 24 परगना के 15 बूथों पर दोपहर 3 बजे तक 72.43 फीसदी मतदान। डायमंड हार्बर में दोपहर 3 बजे तक 72.30 फीसदी मतदान, मगरहाट में 72.50 फीसदी वोटिंग हुई।
03:15 PM, 2nd May
पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना के फाल्टा में वोटिंग के दौरान बवाल। टीएमसी नेता जहांगीर के खिलाफ स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन। टीएमसी नेताओं पर धमकाने का आरोप लगाया। इलाके में सुरक्षा के सख्त इंतजाम।
11:57 AM, 2nd May
पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर सुबह 11 बजे तक 36.99 फीसदी मतदान। मगरहाट में 38.20 और डायमंड हार्बर में 35.92 फीसदी वोटिंग हुई।
10:57 AM, 2nd May
टीएमसी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी। शीर्ष अदालत ने कहा कि चुनाव आयोग को अधिकारी चूनने का अधिकार। सर्कुलर का पूरी तरह पालन होगा।
10:35 AM, 2nd May
टीएमसी की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई जारी। जस्टिस नरसिम्हा, बागची की पीठ कर रही है याचिका पर सुनवाई। कपिल सिब्बल ने टीएमसी का पक्ष रखते हुए कहा कि चुनाव आयोग मनमानी नहीं कर सकता।
10:01 AM, 2nd May
बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के 15 बूथों पर सुबह 9 बजे तक 16.23 फीसदी मतदान हुआ। डायमंड हार्बर में 15.83 और मगरहाट में 16.68 फीसदी वोटिंग।
09:11 AM, 2nd May
मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान भारी सुरक्षा तैनात की गई है। वोटिंग प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की रुकावट को रोकने के लिए पोलिंग बूथ के पास रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) तैनात की गई है। इस सीट पर TMC के शमीम अहमद, भाजपा के गौरसुंदर घोष और कांग्रेस के अब्दुल मजीद हलदर के बीच मुकाबला है।
07:39 AM, 2nd May
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर फिर से मतदान हो रहे हैं। लोग मतदान करने के लिए मतदान केंद्र के बाहर खड़े दिखे।
07:36 AM, 2nd May
-दक्षिण 24 परगना के 15 बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी।
-मतगणना से पहले आज ममता बनर्जी ने बुलाई टीएमसी कार्यकर्ताओं की बैठक।
-पश्चिम बंगाल चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती के खिलाफ दायर टीएमसी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।

