1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 18 july 2026 live update

सोनम वांगचुक के बाद ‍अभिजीत दिपके अनशन पर बैठे, महिला ने फेंकी स्याही

abhijeet dipke sonam wangchuk
Latest News Today Live Updates in Hindi : जंतर मंतर पर 20 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। उन्हें सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को जंतर मंतर से हटाया गया। पल पल की जानकारी...
 

04:09 PM, 18th Jul
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहु्ल गांधी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, मोदी सरकार के मूल सिद्धांत 'असत्य' और 'हिंसा' हैं। सोनम वांगचुक जी जब अहिंसक भूख हड़ताल पर थे, तब उन्हें जंतर-मंतर से हटाना गलत है। पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों की आत्महत्याएं भारत के भविष्य के लिए बेहद गंभीर मुद्दे हैं। कोई भी ताकत भारत के छात्रों को और हममें से जो लोग उनसे प्यार करते हैं और उन पर विश्वास करते हैं, उन्हें इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती।

04:03 PM, 18th Jul
20 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो जी के हवाले से कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल अभी-भी जारी है।

03:27 PM, 18th Jul
जंतर मंतर पर अनशन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंकी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

03:52 PM, 18th Jul
दक्षिण 24 परगना प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय को स्वीकृत भवन योजना के बिना निर्माण और नियमों के उल्लंघन के आरोप में ध्वस्त कर दिया।

11:20 AM, 18th Jul
-सोनम वांगचुक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके अनशन पर बैठ गए।
-गीतांजली अजमो ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मैं दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हूं जहां सोनम वांगचुक को भर्ती किया गया है। मुझसे, उनके परिवार से और पिछले 20 दिनों से उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे उनके डॉक्टरों से सहमति लिए बिना उन्हें मौखिक या नस के जरिए कुछ भी नहीं दिया जाना चाहिए।

10:47 AM, 18th Jul
अभिजीत दिपके ने कहा कि मैं आज से अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहा हूं। मैं सभी से अपील करता हूं: पीछे न हटें; यह आंदोलन और बड़ा होता जाएगा।

10:41 AM, 18th Jul
सफदरगंज अस्पताल ने सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी किया। उनकी हालत स्थिर है। उनके शरीर के सभी पैरामीटर्स सामान्य नहीं। डिहाईड्रेशन से उनका शरीर कमजोर हो गया है। उनका इलाज अभी जारी रहेगा। 

08:32 AM, 18th Jul
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा, "सुबह 7 बजे जब मैं फ्रेश होने के लिए यहां से निकला, तो पुलिस के गुंडे वहां आए। वे सोनम सर को गालियां देते हुए घसीटकर लेकर गए। 60 साल का एक व्यक्ति, जो 20 दिनों से भूख हड़ताल पर था उन्हें दिल्ली पुलिस जबरदस्ती घसीटकर यहां से लेकर गई। हमें नहीं पता कि कहां लेकर गए हैं। जैसे ही मुझे खबर मिली, मैं जंतर-मंतर आ रहा था, तो पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की... ये पुलिस नहीं RSS के गुंडे हैं। मैं विदेश से अपने देश वापस आया था; क्या मैं कोई अपराधी हूं? मुझे इन लोगों ने सड़कों पर मारा..."

08:15 AM, 18th Jul
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार और सोनम वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह पर, उन्हें आवश्यक चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
 
पोस्ट में कहा गया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया, जिससे थोड़ा हंगामा हुआ, हालांकि पुलिस ने अत्यधिक संयम बरता और इस प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से पूरा किया। हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्वक इस स्थान को खाली कर दें।

08:07 AM, 18th Jul
-कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके का दावा, पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
-जंतर मंतर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम। भारी पुलिस बल तैनात।

08:06 AM, 18th Jul
-दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जंतर मंतर को खाली कराने की अपील की।
-जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाए जाने के बाद, वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटाया गया।

08:05 AM, 18th Jul
तबीयत बिगड़ने के बाद जंतर मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
अगला लेख
अमेरिका-ईरान तनाव और महंगे कच्चे तेल के बीच भी चढ़ा बाजार, अब अगले हफ्ते इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर