1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 18 december 2025 live update
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 (12:57 IST)

इंडिया-ओमान बिजनेस फोरम में क्या बोले पीएम मोदी?

narendra modi
Latest News Today Live Updates in Hindi : Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया-ओमान बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि आज की ये समिट भारत-ओमान साझेदारी को नई दिशा देगी, नई गति देगी और नई बुलंदियों तक पहुंचने में मदद करेगी। पल पल की जानकारी... पल पल की जानकारी... 


12:56 PM, 18th Dec
ओमान में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज हम एक परिवार की तरह एकत्रित हुए हैं। आज हम अपने देश को, अपनी टीम इंडिया को सेलिब्रेट कर रहे हैं। भारत में हमारी विविधता हमारी संस्कृति का एक मजबूत आधार है। हमारे लिए हर दिन एक नया रंग लेकर आता है, हर मौसम एक नया उत्सव बन जाता है, हर परंपरा एक नई सोच के साथ आती है और यही कारण है कि हम भारतीय कहीं भी जाएं, कहीं भी रहें, हम विविधता का सम्मान करते हैं। हम वहां की संस्कृति, वहां के नियम-कायदों के साथ घुल-मिल जाते हैं। ओमान में भी मैं आज यही होते हुए अपनी आंखों के सामने देख रहा हूं।

12:15 PM, 18th Dec
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया-ओमान बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि आज की ये समिट भारत-ओमान साझेदारी को नई दिशा देगी, नई गति देगी और नई बुलंदियों तक पहुंचने में मदद करेगी। इसमें आप सभी की बहुत बड़ी भूमिका है। अब भारत और ओमान के व्यवसाय हमारे व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप उस विरासत के वारिस हैं जिसका सदियों का एक समृद्ध इतिहास रहा है। सभ्यता के आरंभ से ही हमारे पूर्वज एक-दूसरे के साथ समुद्री व्यापार कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि अक्सर कहा जाता है कि समुद्र के दो किनारे बहुत दूर होते हैं लेकिन मांडवी और मस्कट के बीच अरब सागर एक मजबूत ब्रिज बना है, एक ऐसा ब्रिज जिसने हमारे रिश्तों को मजबूत किया, संस्कृति और अर्थव्यवस्था को ताकत दी। आज हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि समुद्र की लहरे बदलती हैं, मौसम बदलते हैं लेकिन भारत-ओमान की दोस्ती हर मौसम में और मजबूत होती है और हर लहर के साथ नई ऊंचाई को छूती है।

10:44 AM, 18th Dec
ससंद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन। जीरामजी बिल का विरोध कर रहे हैं प्रदर्शनकारी सांसद।

09:06 AM, 18th Dec
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मीडिया सलाहकार अशोक टंडन ने दावा किया है कि 2002 में भाजपा ने वाजपेयी को राष्ट्रपति और लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन वाजपेयी ने इसे विनम्रतापूर्वक ठुकरा दिया। ALSO READ: बड़ा खुलासा, अटल जी को राष्‍ट्रपति, आडवाणी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती थी भाजपा

07:42 AM, 18th Dec
-राज्यसभा में आज पेश होगा जी राम जी बिल। लोकसभा में भी बिल पर हंगामे के आसार। सुबह 10:15 बजे संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन।
-लोकसभा में आज प्रदूषण पर चर्चा होगी।
-पीएम मोदी का ओमान दौरे का आज दूसरा दिन है। दोनों देशों के बीच आज बड़ी डील की उम्मीद।

07:41 AM, 18th Dec
-दिल्ली में आज भी कोहरे के साथ ही वायु प्रदूषण का भी कहर, कई इलाकों में AQI 400 पार।
-दिल्ली में आज से बिना PUCC (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट) वाली गाड़ियों को पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं मिलेगा। ALSO READ: दिल्ली में आज से सिर्फ BS-6 वाहनों को ही मिलेगा प्रवेश, पेट्रोल के लिए PUC अनिवार्य
-पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और बिहार में भी कई स्थानों पर कोहरे का कहर।