सम्बंधित जानकारी
- Top News 17 June: मोदी-ट्रंप की मुलाकात आज, इजराइल का लेबनान पर हमला और उद्धव गुट में फिर बगावत के आसार
- G7 Summit 2026: मोदी-ट्रंप मिले लेकिन नहीं लगे गले, 16 महीने बाद पहली मुलाकात चर्चा में
- G7 समिट में मोदी से मिलते ही मेलोनी ने कहा- ‘हम इंस्टाग्राम के सबसे मशहूर कपल हैं’, फिर ट्रेंड हुआ Melodi
- शिवसेना UBT में फिर बड़ी बगावत? उद्धव ठाकरे के 6 लोकसभा सांसद पाला बदलने को तैयार, संजय राउत का 15-15 करोड़ का दावा
- मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश
शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुए उद्धव गुट के 6 सांसद
Latest News Today Live Updates in Hindi : तृणमूल कांग्रेस के बाद शिवसेना (यूबीटी) भी एक बड़े संकट का सामना कर रहा है। बताया जा रहा है कि पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए। पल पल की जानकारी...
01:10 PM, 17th Jun
-शिवसेना शिंदे में शामिल हुए शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद। लोकसभा स्पीकर से मिले उद्धव गुट के सांसद।
-लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने के बाद शिवसेना UBT सांसद संजय राउत ने कहा, "स्पीकर हमारे लिए एक इज्ज़तदार इंसान हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में नियम-कानून और संविधान का ध्यान रखा जाएगा।"

सुभासपा प्रमुख और यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामगोपाल यादव ने अमित शाह को पत्र लिखकर भाजपा में शामिल होने के इच्छुक नेताओं की सूची भेजी है। इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।
12:42 PM, 17th Jun
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी
11:16 AM, 17th Jun
-संजय राउत ने कहा, अभी तक हम सब एक हैं। हमारा अध्यक्ष एक है।
-राउत ने कहा कि जिन्हें जाना है इस्तीफा देकर जा सकते हैं। महाराष्ट्र की जनता उनको छोड़ेगी नहीं। वो सब हमारी पार्टी से चुनकर आए हैं।
-उन्होंने कहा कि गुरुवार सुबह 11 बजे पार्टी संसदीय दल की बैठक बुलाई है।
09:23 AM, 17th Jun
-शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे से मिले शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद।
-संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टिकर, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और संजय जाधव का नाम बागी सांसदों की लिस्ट में शामिल। अगर ये टूट होती है तो उद्धव ठाकरे के लिए ये चार साल में दूसरा बड़ा झटका होगा। इससे पहले जून 2022 में एकनाथ शिंदे ने बगावत कर दी थी। तब 40 शिवसेना विधायक उद्धव गुट से अलग हो गए थे।

08:14 AM, 17th Jun
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज फ्रांस के एवियन में मुलाकात होगी।