1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 17 july 2026 live update

पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 3 की मौत

baharampur accident
Latest News Today Live Updates in Hindi : पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। ट्रेन से स्कूल वैन की टक्कर में 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई। पल पल की जानकारी...


12:18 PM, 17th Jul
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में सिख म्यूज़ियम और 24.27 किलोमीटर लंबे हांसी-बरवाला ब्राउनफ़ील्ड हाईवे प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। उन्होंने कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और अन्य प्रोजेक्ट्स को भी देश को समर्पित किया।

11:01 AM, 17th Jul
सालाना रथ यात्रा के दूसरे दिन ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर में भारी संख्या में भक्त इकट्ठा हुए।

10:58 AM, 17th Jul
IPS अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे IPS सतीश गोलचा की जगह लेंगे।

10:28 AM, 17th Jul
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बरहमपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन से ट्रेन टकरा गई। हादसे में 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई।

10:15 AM, 17th Jul
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मुलाकात की। वांगचुक जंतर-मंतर पर लगातार 20वें दिन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

10:04 AM, 17th Jul
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
अगला लेख
विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. मोहन यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?