1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 16 july 2026 live update

अहमदाबाद, पुरी समेत देशभर में जगन्नाथ रथ यात्रा का उत्साह

Jagannath Mandir Rath Yatra 2026
Latest News Today Live Updates in Hindi : अहमदाबाद, पुरी समेत देशभर में जगन्नाथ रथ यात्रा का उत्साह दिखा। गृहमंत्री अमित शाह ने मंगला आरती की। पल पल की जानकारी... 


03:03 PM, 16th Jul
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करने पर कहा, "हमारा प्रोग्राम नहीं बदलेगा। हमारे कार्यक्रम का स्थान और तरीका बदल सकता है लेकिन हमारा दिल्ली जाने का प्रोग्राम नहीं बदलेगा। हम कोने में छिपकर काम नहीं करेंगे। हम दिल्ली जाएंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे। आगे देखेंगे कि क्या करना है।"

02:40 PM, 16th Jul
-TMC की राज्यसभा सांसद कोएल मल्लिक ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
-अमेरिका ईरान जंग के बीच DGMA की चेतावनी, हार्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती से बचें।

10:28 AM, 16th Jul
-ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए उमड़ी भीड़।| भारी बारिश के बीच रथ यात्रा के मौके पर कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया।
-अहमदाबाद तक जगन्नाथ रथयात्रा का उत्साह दिखाई दे रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच रथयात्रा में उमड़े श्रद्धालु। गृहमंत्री अमित शाह ने मंगला आरती की।
-अहमदाबाद में गुजरात पुलिस इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से भगवान जगन्नाथ की 149वीं सालाना रथ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजामों की निगरानी कर रही है।

10:27 AM, 16th Jul
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद और सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह रेलवे सेक्टर में साफ़-सुथरी और टिकाऊ मोबिलिटी को अपनाने की दिशा में एक अहम कदम होगा।

10:05 AM, 16th Jul
-जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन का आज 19वां दिन है। 'फोर्स फीडिंग' की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवाई।
-लियोनल मैसी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया।
अगला लेख
हॉर्मुज में बड़ा सैन्य एक्शन: अमेरिका ने ईरान की ओर बढ़ रहे ऑयल टैंकर को बनाया निशाना, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव