1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 16 April 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 (16:52 IST)

लोकसभा में पीएम मोदी बोले, महिलाएं पंचायत से पार्लियामेंट आना चाहती है

narendra modi in loksabha
Latest News Today Live Updates in Hindi : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल द्वारा लोकसभा में पेश किए गए महिला आरक्षण समेत तीनों बिलों (महिला आरक्षण बिल, परिसीमन विधेयक 2026 और केंद्रशासित प्रदेश कानून संशोधन बिल) पर चर्चा जारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह देश के लिए महत्वपूर्ण दिन। इस बिल को 25-30  साल पहले ही पास हो जाना चाहिए था। पल पल की जानकारी...


04:50 PM, 16th Apr
दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा। 2 विमानों के पंख आपस में टकराए। आकाशा और स्पाइस जेट विमानों के पंख आपस में टकराए।

03:19 PM, 16th Apr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि हम देश को नई दिशा देने जा रहे हैं। विपक्ष साथ दें इसी में फायदा है। सब साथ रहें तो किसी एक दल का फायदा नहीं। विपक्ष ने पहले इस बिल का विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं पंचायत से पार्लियामेंट आना चाहती है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि आवश्यकता तो ये थी कि 25—30 साल पहले, जब ये विचार सामने आया तभी इसे लागू कर देते। आज हम इसे काफी परिपक्वता तक पहुंचा देते। आवश्यकतानुसार उसमें समय समय पर सुधार होते और यही तो लोकतंत्र की खूबसूरती होती है।
 
उन्होंने कहा कि राष्ट्र के जीवन में कुछ महत्वपूर्ण पल आते हैं, और उस समय की समाज की मन स्थिति एवं नेतृत्व की क्षमता उस पल को कैप्चर कर एक राष्ट्र की अमानत बना देती हैं, एक मजबूत धरोहर तैयार करती हैं। भारत के संसदीय इतिहास में ये वैसा ही पल है।

03:14 PM, 16th Apr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि हम देश को नई दिशा देने जा रहे हैं। विपक्ष साथ दें इसी में फायदा है। सब साथ रहें तो किसी एक दल का फायदा नहीं। विपक्ष ने पहले इस बिल का विरोध नहीं किया। 

01:47 PM, 16th Apr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे, दोपहर 3 बजे लोकसभा में बोलेंगे।

01:04 PM, 16th Apr
-कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा- हम महिला आरक्षण के समर्थन में। यह बिल मौजूदा सीटों के आधार पर ही लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा परिसीमन के साथ महिला आरक्षण को न जोड़ें। 


12:30 PM, 16th Apr
-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम में भी ये तीनों बिल एक साथ आने थे और सदन ने उनकी सहमति से पास किए आज सुबह वे विरोध करने का तय करके आए हैं इसलिए हर चीज में विरोध किए जा रहे हैं।'
-207 लोकसभा MPs ने संविधान (131वां संशोधन) बिल, 2026 को पेश करने के पक्ष में वोट दिया। जबकि 126 सदस्यों ने इसके खिलाफ वोट दिया। लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने बिल पेश करने के कदम के खिलाफ मतविभाजन पर जोर दिया था।
-लोकसभा में तीनों बिलों पर चर्चा शुरू। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने चर्चा की शुरुआत की। शुक्रवार शाम 4 बजे तीनों बिलों पर वोटिंग।

11:31 AM, 16th Apr
सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा- धोखे से बिल ला रहे हैं। सरकार इतनी जल्दबाजी में क्यों? इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जनगणना जारी है। हम जातीय जनगणना कराएंगे। धर्म के नाम पर आरक्षण का सवाल ही नहीं है। यह असंवैधानिक है।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल बिलों की मेरिट पर बात नहीं कर सकते, और वे बिलों को पेश करने पर सिर्फ टेक्निकल ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं।

11:24 AM, 16th Apr
कांग्रेस ने परिसीमन बिल समेत तीनों बिलों पर जताई आपत्ति। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा- संविधान को हाईजैक करना चाहती है सरकार। समाजवाद पार्टी ने भी किया बिल का विरोध।

11:16 AM, 16th Apr
लोकसभा में महिला संशोधन विधेयक समेत तीनों बिल संसद में पेश किए गए। 

11:03 AM, 16th Apr
-लोकसभा की कार्यवाही शुरू, कुछ ही देर में पेश होंगे महिला आरक्षण संसोधन समेत 3 महत्वपूर्ण बिल। विपक्ष ने इन बिलों के विरोध का फैसला किया है।
-विपक्षी पार्टी के नेता संसद के विशेष सत्र की रणनीति पर चर्चा करने के लिए संसद परिसर में मिले। इसमें महिला आरक्षण बिल और प्रस्तावित परिसीमन बिल पर फोकस किया गया।

10:43 AM, 16th Apr
महिला आरक्षण संशोधन बिल पर लोकसभा में 3 बजे बोलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल करेंंगे चर्चा की शुरुआत। बिल पर 5 महिला सांसद भी रखेंगी भाजपा का पक्ष।

08:52 AM, 16th Apr
-DMK प्रेसिडेंट और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने काले कपड़े पहनकर केंद्र के डिलिमिटेशन कदम के विरोध में काला झंडा फहराया। उन्होंने डिलिमिटेशन बिल की एक कॉपी भी जलाई।
-तमिलनाडु के मंत्री और DMK नेता अंबिल महेश पोय्यामोझी ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल के विरोध में तिरुचिरापल्ली के थेन्नूर में अपने आवास पर काला झंडा फहराया।

08:48 AM, 16th Apr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि आज से शुरू हो रही संसद की विशेष बैठक में हमारा देश नारी सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। हमारी माताओं-बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है और यही भावना लेकर हम इस दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं।
 

08:05 AM, 16th Apr
-संसद में आज संविधान संशोधन 131 के तहत सीटों की संख्या बढ़ाए जाने का प्रस्ताव होगा। डेलिमिटेशन बिल 2026 के तहत डेलिमिटेशन कमिशन का गठन किया जाएगा। यूनियन टेरिटरी लॉज ( संशोधन) 2026 भी आज संसद में पेश होगा।
-विपक्ष ने संसद में परिसीमन से संबंधित प्रावधानों का पुरजोर विरोध करने का फैसला किया है। विपक्षी दलों ने लोकसभा की वर्तमान 543 सीटों के आधार पर वर्ष 2029 से महिला आरक्षण लागू करने की मांग की है।

07:40 AM, 16th Apr
-अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि हम रूसी तेल पर दी गई सामान्य लाइसेंस (छूट) को नवीनीकृत नहीं करेंगे और न ही ईरानी तेल पर दी गई छूट को बढ़ाएंगे। 
-स्ट्रेट ऑफ हार्मुज में नाकेबंदी के दौरान अमेरिका ने 10 जहाजों को वापस भेजा।
-ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने हार्मुज और उसके बंदरगाहों पर नाकेबंदी जारी रखी तो वह रेड सी, ओमान सागर और पर्शियन गल्फ (फारस की खाड़ी) में समुद्री व्यापार पूरी तरह रोक देगा।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी आमिर हमजा पर हमला, भारत में हुए कई हमलों का है मास्टरमाइंड, हाफिज सईद से क्या है कनेक्शन?