सम्बंधित जानकारी
- महंगाई का झटका: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा, CNG के दाम भी बढ़े; जानें नई दरें
- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, कांग्रेस ने कहा- 'महंगाई मैन' मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया
- Top News : पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार, PM मोदी का 5 देशों का दौरा और ओमान तट पर भारतीय जहाज पर हमला
- Delhi : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल खर्च में कटौती और ‘नो कार डे’ अभियान शुरू
- 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान
धार भोजशाला एक मंदिर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का हिंदुओं के पक्ष में बड़ा फैसला
Latest News Today Live Updates in Hindi : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बड़ा फैसला देते हुए धार भोजशाला मंदिर करार दिया। अदालत ने कहा कि यहां हिंदुओं को पूजा का अधिकार है। पल पल की जानकारी...
02:39 PM, 15th May
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने शुक्रवार को बड़ा फैसला देते हुए धार भोजशाला मंदिर करार दिया। अदालत ने कहा कि यहां हिंदुओं को पूजा का अधिकार है। फैसला देते समय अदालत ने ऐतिहासिक साक्ष्यों को ध्यान में रखा।
01:20 PM, 15th May
भारत और यूएई के बीच एलपीजी सप्लाय समेत कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर। दोनों देशों के बीच रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व पर करार।
01:08 PM, 15th May
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी पहुंचे। यूएई के राष्ट्रपति अल नाहयान ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी ने कहा- यूएई ने कठिन हालात में संयम दिखाया। मुश्किल वक्त में भारत यूएई के साथ रहा।
Sharing my remarks during meeting with my brother, His Highness Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan. @MohamedBinZayed https://t.co/j1hoGlPDib
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026
12:08 PM, 15th May
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, अगले साल से NEET की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट(CBT) मोड से आयोजित होगी। ALSO READ: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा
10:33 AM, 15th May
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों की विदेश यात्रा पर रवाना।
09:51 AM, 15th May
NTA ने NEET परीक्षा की नई तारीख का एलान कर दिया। परीक्षा 21 जून को होगी। परीक्षा में करीब 2 लाख छात्र शामिल होंगे। पेपर लीक होने की वजह से 3 मई को हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।
09:30 AM, 15th May
धार भोजशाला विवाद पर कुछ ही देर में आएगा मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, फैसले पर सबकी नजर।
09:15 AM, 15th May
-महंगा हुआ पेट्रोल डीजल, पेट्रोल कंपनियों ने कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि कर दी, दिल्ली में CNG भी 2 रुपए महंगी।
-कांग्रेस ने कहा- 'महंगाई मैन' मोदी ने फिर जनता पर हंटर चलाया।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 5 दिन की विदेश यात्रा पर हैं। वे 15 मई से 20 मई के बीच संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।
