परिसीमन बिल पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान
Latest News Today Live Updates in Hindi : NCP-SCP नेता सुप्रिया सुले ने परिसीमन पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमारे यहां कोई बिल या प्रस्ताव नहीं आया है। परिसीमन के बारे में न हमने और न ही किसी और ने हमसे चर्चा की है। पल पल की जानकारी...
01:04 PM, 15th Jul
NCP-SCP नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि हमारे यहां कोई बिल या प्रस्ताव नहीं आया है। परिसीमन के बारे में न हमने और न ही किसी और ने हमसे चर्चा की है। जब बिल आएगा तब हमारा स्टैंड होगा। जो बिल आएगा तब हम विस्तार से INDIA गठबंधन में चर्चा करेंगे। INDIA गठबंधन ने कोई मांग नहीं की है बल्कि हम केवल इतना कह रहे हैं कि 33% आरक्षण जो महिलाओं के लिए आया है उसे लागू कीजिए। परिसीमन की कोई मांग हमने नहीं की है। हमारी मांग है कि आपने महिलाओं को आरक्षण देने का वादा किया था तो उसे पूरा कीजिए।
सुप्रिया सुले ने कहा कि डिलिमिटेशन बिल पर अंतिम फैसला उससे जुड़े फॉर्मूले और प्रक्रिया को देखने के बाद ही लिया जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर केंद्र सरकार 50% आरक्षण सीमा पर चर्चा के लिए तैयार होती है तो पार्टी परिसीमन पर भी विचार कर सकती है।
11:13 AM, 15th Jul
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ का रथ 'नंदीघोष', भगवान बलभद्र का रथ 'तालध्वज' और देवी सुभद्रा का रथ 'दर्पदलन' - इन तीनों पवित्र रथों को आज रथखला से श्री मंदिर के सामने लाया जाएगा। मंदिर में अनुष्ठान पूरे होने के बाद 'आज्ञान माला बिजे' की रस्म होगी और कल शुरू होने वाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले रथों को श्री जगन्नाथ मंदिर के सामने लाया जाएगा।
08:54 AM, 15th Jul
दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में पहुंच चुका है, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल बारिश पर ब्रेक लग गया है। आईएमडी ने पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले छह-सात दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस बनी रहेगी।
08:53 AM, 15th Jul
भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता आज से लागू होगा। 99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क लगेगा।
08:38 AM, 15th Jul
-अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सभी मालवाहक जहाजों पर 20 फीसदी शुल्क लगाने की अपनी घोषणा से एक दिन बाद ही यू-टर्न ले लिया।
-अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों के पास समुद्री नाकेबंदी लागू कर दी है।
-अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई। ब्रेट क्रूड 85.74 डॉलर प्रति बैरल तो WTI क्रूड की कीमत 80.09 डॉलर प्रति बैरल हुई।

