मंगलवार, 17 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 15 February 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 15 फ़रवरी 2026 (13:31 IST)

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़, मंदिरों में लगी कतारें

mahashivratri 2026
Latest News Today Live Updates in Hindi : महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को देशभर के शिव मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ रही है। पूजा अर्चना और अभिषेक कर भक्त भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं। पल पल की जानकारी...


01:30 PM, 15th Feb
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरखपुर के मानसरोवर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

01:26 PM, 15th Feb
बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के 17 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है। अब सभी की नजरें इस बात पर लगी हुई है कि पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने बांग्लादेश जाते हैं या नहीं। ALSO READ: बांग्लादेश पीएम तारिक रहमान के शपथ समारोह में पीएम मोदी को न्योता, क्या ढाका जाएंगे?

09:19 AM, 15th Feb
बांग्लादेश में 17 फरवरी को तारिक रहमान लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, भारत, पाकिस्तान समेत 13 देशों को न्योता।

07:56 AM, 15th Feb
-महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पूजा-अर्चना के लिए लाइन में लगे हुए हैं।
-वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर उमड़ी भारी भीड़। 
-महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर देवघर में श्री बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की।

07:54 AM, 15th Feb
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज शाम 7 बजे कोलंबो में खेला जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, कोलंबो में बारिश की वजह से मैच प्रभावित हो सकता है। ALSO READ: भू राजनैतिक विवादों से परे भारत-पाकिस्तान के बीच होगा विस्फोटक मुकाबला