1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 14 april 2026 live updates
Last Updated : मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 (10:44 IST)

LIVE : पीएम मोदी करेंगे दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे, बिहार को मिलेगा नया CM

narendra modi siliguri
दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से तीन घंटे की रह जाएगी। पीएम बनने के बाद 28वीं बार वह उत्तराखंड आ रहे हैं। 12:30 बजे पीएम मोदी जनसभा स्थल पर पहुंच जाएंगे। वहां से दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे को आमजन को समर्पित करेंगे और मैदान से ही जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन गणेशपुर में कार्यक्रम स्थल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। पीएम मोदी उत्तराखंड को दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर समेत कई जल विद्युत परियोजनाओं व अन्य योजनाओं की सौगात देंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे पीएम कार्यक्रम स्थल से कैंट स्थित जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 1:40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां से 1:50 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

10:44 AM, 14th Apr
सुवेंदु अधिकारी की नंदीग्राम के मुस्लिम प्रवासी कामगारों को चेतावनी : यह मत भूलो कि तुम BJP शासित राज्यों में काम करते हो', प्रवासी कामगारों को सुवेंदु अधिकारी की चेतावनी से मचा बवाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के मुस्लिम प्रवासी कामगारों को चेतावनी देकर विवाद खड़ा कर दिया है कि राज्य चुनावों के बाद उन्हें काम के लिए "भाजपा शासित राज्यों में लौटना पड़ सकता है" उन्होंने दावा किया कि इस क्षेत्र के 30,000 से अधिक लोग गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा जैसे राज्यों में काम करते हैं और विशेष रूप से मुस्लिम कामगारों का जिक्र करते हुए कहा कि वे "गलती करने का जोखिम नहीं उठा सकते"

09:53 AM, 14th Apr
फिर शुरू होगी शांति वार्ता : अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई पहले दौर की बातचीत तो फेल हो चुकी है, लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरे दौर की बातचीत जल्दी शुरू हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान बातचीत के लिए उत्सुक है और उसने वार्ता के लिए अमेरिका को एक बार फिर संदेश भेजा है। वहीं उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी कहा है कि इस्लामाबाद टॉक में ईरान के साथ समझौते में कुछ प्रगति हुई है। अमेरिकी नेताओं के ये बयान दिखाते हैं कि ईरान के साथ अमेरिका की बातचीत जल्दी हो सकती है। ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'वे समझौता करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। हमें दूसरी तरफ से संदेश मिला है। हमने नाकाबंदी कर रखी है। वे कोई कारोबार नहीं कर रहे हैं। ईरान बिल्कुल भी कारोबार नहीं कर रहा है और हम इसे ऐसे ही बनाए रखेंगे। अभी कोई लड़ाई नहीं हो रही है। यूएस प्रेसिडेंट ने दोहराया कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि अगर वे सहमत नहीं होते तो कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम किसी देश को दुनिया को ब्लैकमेल करने की इजाजत नहीं दे सकते। हम ऐसा होने नहीं देंगे।

09:26 AM, 14th Apr
न्यूनतम मजदूरी में 3 हजार रुपए का इजाफा : नोएडा श्रमिक आंदोलन और हिंसा के बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मजदूरों के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में 1,000 से 3,000 रुपए तक का इजाफा किया है। इसके लिए नया शासनादेश 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में लागू होगा।
 
सरकार द्वारा तय किए गए वेतन के मुताबिक  
- गौतमबुद्ध नगर-गाजियाबाद में अकुशल मजदूरी 11,313 से बढ़कर 13,690 रुपए
- अर्धकुशल मजदूरी 12,445 से बढ़कर 15,059 और कुशल 13,940 से 16,868 रुपए
- अन्य नगर निगम क्षेत्रों में अकुशल 13,006, अर्धकुशल 14,306, कुशल 16,025 रुपए 
- अन्य जिलों में अकुशल 12,356, अर्धकुशल 13,591 और कुशल 15,224 रुपये तय की गई है।
 
मजदूरों को फिलहाल अंतरिम राहत : इसके अलावा, सरकार ने कहा है कि उद्योगों की चुनौतियों और श्रमिक हितों के बीच संतुलन बनाकर यह फैसला लिया गया है। यह बढ़ोतरी मजदूरों को फिलहाल अंतरिम राहत देगी. इसके बाद वेज बोर्ड से व्यापक समीक्षा होगी।

08:56 AM, 14th Apr
बिहार को आज मिलेगा नया सीएम : बिहार को आज अपने नए मुख्यमंत्री के बारे में पता चल जाएगा। 20 साल से बिहार के सीएम रहे नीतीश कुमार सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक करेंगे। इसमें कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाएंगे। इसके बाद वह जनता दल यूनाईटेड के विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी की भी विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार अपना इस्तीफा राज्यपाल सैयद अता हसनैन को सौंपेंगे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें